Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2355553
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकर्नाटक में गोश्त पर हंगामा! क्या वाकई होटलों में परोसा जा रहा कुत्ते का मांस? जानें

कर्नाटक में गोश्त पर हंगामा! क्या वाकई होटलों में परोसा जा रहा कुत्ते का मांस? जानें

Karnataka News: कर्नाटक में राजस्थान से गोश्त मंगाया गया. हिंदू संगठनों का इल्जाम है कि यह कुत्ते का गोस्थ है. जबकि व्यापारी का कहना है कि यह बकरे का गोश्त है. इस पर विवाद जारी है.

कर्नाटक में गोश्त पर हंगामा! क्या वाकई होटलों में परोसा जा रहा कुत्ते का मांस? जानें

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हंगामा हो गया जब, जब शुक्रवार रात जयपुर से करीब डिब्बों में लदा करीब तीन टन वजनी मांस ट्रेन के जरिए यहां पहुंचा. यह जानकारी रेलवे सूत्रों ने दी. कत्ल के इल्जाम में जेल जा चुके गौरक्षक पुनीत केरेहल्ली ने दावा किया कि यह कुत्ते का मांस था. हालांकि, मांस का ऑर्डर देने वाले मीट डीलर अब्दुल रज्जाक ने इस इल्जाम को सिरे से खारिज किया है.

गोश्त पर हंगामा
अब्दुल रज्जाक ने कहा कि खेप कानूनी तौर पर ऑर्डर की गई थी और यह कुत्ते का मांस नहीं बल्कि भेड़ का मांस है. मीट व्यापारी ने कहा, "हमारे पास इसे साबित करने के लिए कानूनी दस्तावेज हैं. जिस जानवर का वध किया गया, उसकी पूंछ देखी जा सकती है. यह भेड़ का मांस है, कुत्ता नहीं." उन्होंने इल्जाम लगाया कि केरेहल्ली झूठे इल्जाम लगाकर पैसा कमाना चाहता था. हंगामे की वजह से वहां बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए और हालात को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई.

कुत्ते का गोश्त होने का इल्जाम
ओकालीपुरम रेलवे स्टेशन पर पुलिस पहुंची और उसने मांस को कब्जे में लिया है. संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि ये गोश्त कहां से भेजा गया. साथ ही यह भी पता कर रहे हैं कि क्या इस गोश्त को भेजने वाले के पास जरूरी परमिट है. मौके पर खाद्य निरीक्षक भी पहुंचे हैं. वह यह जांच कर रहे हैं कि क्या ये गोश्त खाने लायक है या नहीं. हिंदू संगठन इसलिए हंगामा कर रहे हैं कि उनको लग रहा है कि यह कुत्ते का मांस है. इसकी वजह यह है कि मार्केट में मटन 800 रुपये किलो मिल रहा है जबकि ट्रेन से लाया गया गोश्त 600 रुपये किलो मिल रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

हिंदू सगठनों का इल्जाम
हिंदू संगठनों का इल्जाम है कि पूरे बेंगलुरू में कई जगह पर मटन की जगह कुत्ते का मांस परोसा जा रहा है. उनका कहना है कि चूंकि ये गोश्त काफी सस्ता मिलता है इसलिए कई बड़े होटल इसी मांस को परोसते हैं. हालांकि मांस व्यापारी अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि आप चाहे तो जांच करा लें ये कुत्ते का गोश्त नहीं बल्कि बकरे का गोश्त है.

कुत्ते के गोश्त पर नियम
ख्याल रहे कि भारत में कुत्ते का गोश्त खाना और उसका व्यापार करना कानूनी तौर से अपराध है. गोश्त को लेकर राज्यों के अपने नियम हैं. नागालैंड और मिजोरम में कुत्तों के गोश्त को लेकर खास नियम हैं. अरुणाचल प्रदेश ने 2019 में कुत्ते के गोश्त बेचने पर पाबंदी लगा दी थी.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news