Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2154460
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCongress promises: महिलाओं को हर साल 1 लाख, कांग्रेस ने किए 5 बड़े ऐलान

Congress promises: महिलाओं को हर साल 1 लाख, कांग्रेस ने किए 5 बड़े ऐलान

Congress Promises to Women: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिसमें हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया है. इसके साथ चार और बड़े ऐलान किए गए हैं.

Congress promises: महिलाओं को हर साल 1 लाख, कांग्रेस ने किए 5 बड़े ऐलान

Congress Promises to Women: महिला मतदाताओं के दिल को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को 'नारी न्याय गारंटी' योजना का ऐलान किया है., जिसके तहत पार्टी ने गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल ₹1 लाख की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. 'नारी न्याय गारंटी' के तहत, कांग्रेस ने 5 अहम ऐलानों को रूपरेख किया है. जिसमें 'महालक्ष्मी', 'आधी आबादी पूरा हक', 'शक्ति का सम्मान', 'अधिकार मैत्री' और 'सावित्रीबाई फुले छात्रावास' शामिल है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक वीडियो मैसेज में इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, "दूसरा, आधी आबादी पूरा हक - इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर आधी नई भर्तियों पर महिलाओं का अधिकार होगा." उन्होंने आगे कहा," "तीसरा, शक्ति का सम्मान - इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा."

पंचायत में पैरालीगल पैशवर होंगी तैनात

इसे कांग्रेस का एक बड़ा फैसला माना जा सकता है. खड़गे ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी और जागरूकता के साथ सशक्त बनाने के लिए, कांग्रेस ने हर पंचायत में एक पैरालीगल पेशेवर नियुक्त करने की योजना बनाई है, जिसे कानूनी ढांचे को प्रभावी ढंग से नेविगेट करने में महिलाओं को शिक्षित करने और सहायता करने का काम सौंपा जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

कामकाजी महिलाओं के लिए ये ऐलान

पांचवीं और आखिरी इनिशिएटिव कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की आवश्यकता को संबोधित करना है, जिसके तहत हर एक जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “इससे पहले हमने सहभागी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय की घोषणा की है, और कहने की जरूरत नहीं है, हमारी गारंटी खोखले वादे और बयान नहीं हैं, हमारे शब्द पत्थर की लकीर हैं.' यह हमारा 1926 से लेकर अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधी पैदा हो रहे थे, हम घोषणापत्र बनाते रहे हैं, उन घोषणाओं को पूरा करते रहे हैं."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news