Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1272055
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंक्रिकेट क्रुनाल पांड्या के घर आया नया मेहमान; पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को दिया जन्म

क्रिकेट क्रुनाल पांड्या के घर आया नया मेहमान; पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को दिया जन्म

Krunal Panday Blessed with Baby Boy: क्रुनाल पांड्या ने इतवार को खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है. 

क्रुणाल पांडे और उनकी पत्नी पंखुड़ी
क्रुणाल पांडे और उनकी पत्नी पंखुड़ी

मुंबईः भारत के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी के घर एक नया मेहमान आया है. पंखुड़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने कवि क्रुनाल पांड्या रखा है. उन्होंने इतवार को अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का ऐलान किया है. इस तस्वीर में पंखुरी के साथ भारतीय ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या अपने बच्चे को अपने हाथों में पकड़े हुए है. क्रुनाल पांड्या ने कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है, ’कवीर क्रुनाल पांड्या’.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

Add Zee News as a Preferred Source

2017 में पंखुरी शर्मा के साथ हुई थी शादी 
क्रुनाल पांड्या दिसंबर 2017 में पंखुरी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. पंखुरी को अक्सर भारत और इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के दौरान क्रुनाल पांड्या को चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा जा सकता है. दूसरी तरफ, क्रुनाल पांड्या ने आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था. ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में पदार्पण करने के बाद 5 एकदिवसीय और 19 टी-20 खेले हैं. इस साल के आईपीएल में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रैंचाइज़ी के लिए खेला था और आईपीएल 2022 में टीम के शीर्ष चार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए विजिट करें zeesalaam.in 

TAGS

Trending news