Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1652526
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंIndonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7 मैगनीट्यूड के भूकंप के झटके; सुनामी पर ये बोला डिपार्टमेंट

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7 मैगनीट्यूड के भूकंप के झटके; सुनामी पर ये बोला डिपार्टमेंट

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी तीव्रता 7 मापी गई. जिसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या ये कहीं सुनामी का खतरा तो नहीं पैदा कर देगा,

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7 मैगनीट्यूड के भूकंप के झटके; सुनामी पर ये बोला डिपार्टमेंट

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 7 रिएक्टर स्केल भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के अनुसार ये भूकंप जावा के नॉर्थ कोस्ट की ओर आया है. युनाइटेड स्टेट जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का सेंटर समुंद्र के 96 किलोमीटर नीचे तुबान में था. भूकंप आने का समय 3:25 मिनट रहा.

जियोलोजिकल डिपार्टमेंट ने क्या कहा?

इंडोनेशिया जियोलोजिल एजेंसी ने सुनामी के खतरे से इंकार किया है. उनका कहना है कि भूकंप का एपिसेंटर 594 किलोमीटर की गहराई में नोट किया गया है. इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन भूकंप के झटके Surabaya, Tuban, Denpasar, और Semarang में महसूस किए गए हैं.

वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी किसी तरह के कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अभी मॉनिटर किया जा रहा है. आपको बता दें इंडोनेशिया का ये इलाका भूकंप  के लिए जाना जाता है. यहां अकसर भूकंप आते रहते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले कुछ दिनों में कई जगह भूकंप

आपको जानकारी के लिए बता दें भारत में भी पिछले कुछ दिन पहले बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसके अलावा दक्षिण बंगाल के भी कई इलाकों में भूकंप आया था. मार्च के महीने में उत्तर भारत भूकंप से हिल गया था. देश की राजधानी दिल्ली में 6.5 रिएक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसके बाद लोग घर के बाहर निकल आए थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news