Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1616215
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत के खिलाफ काम कर रहे ये जज, कानून मंत्री का न्यायपालिका पर बड़ा इल्जाम

भारत के खिलाफ काम कर रहे ये जज, कानून मंत्री का न्यायपालिका पर बड़ा इल्जाम

Kiren Rijiju on Former Judges: भारत के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के पूर्व जजों पर बड़ा इल्जाम लगाया है. उनका कहना है कि कुछ भारत के खिलाफ विपक्षी पार्टी की तरह काम कर रहे हैं.

भारत के खिलाफ काम कर रहे ये जज, कानून मंत्री का न्यायपालिका पर बड़ा इल्जाम

Kiren Rijiju on Former Judges: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के पूर्व जजों पर बड़ा इल्जाम लगाया है. उनका कहना है कि भारत के कुछ पूर्व जज "भारत के खिलाफ ग्रुप" का हिस्सा हैं. वह भारत की न्यायपालिका को विपक्षी पार्टी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. किरण रिजजू भारत के कानून मंत्री हैं. 

भारत के खिलाफ काम कर रहे जज

किरेन रिजिजू ने कहा है कि "हाल ही में जजों की जवाबदेही पर एक सेमिनार हुआ. लेकिन सेमिनार इस बात पर केंद्रित हो गई कि कैसे कार्यपालिका न्यायपालिका को प्रभावित कर रही है. कुछ न्यायाधीश ऐसे हैं जो कार्यकर्ता हैं और भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा हैं, जो विपक्षी दलों की तरह न्यायपालिका को भी सरकार के खिलाफ करने की कोशिश कर रही है." 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: जामिया के फैसले से नाराज छात्र, CUET के तहत दाखिला नहीं दिए जाने पर प्रदर्शन

सरकार पर लगाम लगा रहे जज

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि "कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते हैं कि सरकार पर लगाम लगाइए. यह नहीं हो सकता. न्यायपालिका तटस्थ है और जज किसी भी ग्रुप या राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं हैं. ये लोग खुले तौर पर कैसे कह सकते हैं कि भारतीय न्यायपालिका को सरकार से लोहा लेना चाहिए?" 

न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए किया जा रहा काम

ख्याल रहे कि किरेन रिजिजू इंडिया टुडे के कंक्लेव में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि "अगर राहुल गांधी या कोई और ये कहता है कि भारतीय न्यापालिका का अपहरण हो गया है या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है. न्यायपालिका मर चुकी है, इसका क्या मतलब है? भारतीय न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए सोच-समझकर काम किया जा रहा है. इसलिए वे दिन-ब-दिन यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार भारतीय न्यायपालिका को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है."

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news