Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam813403
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशादी की रात दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत कि जाना पड़ गया जेल, जानिए पूरा मामला

शादी की रात दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत कि जाना पड़ गया जेल, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के शामली में एक दूल्हे ने अपनी शादी की रात ऐसी गलती कर दी कि एक महीने बाद उसे जेल जाना पड़ गया. शादी की रात दूल्हा इतना खुश हो गया कि उसने जश्न में खुद ही खुशी में फायरिंग कर दी. बारातियों ने भी दूल्हे की खुशी को सोशल मीडिया पर वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में एक दूल्हे ने अपनी शादी की रात ऐसी गलती कर दी कि एक महीने बाद उसे जेल जाना पड़ गया. शादी की रात दूल्हा इतना खुश हो गया कि उसने जश्न में खुद ही खुशी में फायरिंग कर दी. बारातियों ने भी दूल्हे की खुशी को सोशल मीडिया पर वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब इसका नतीजा कुछ यूं हुआ कि पुलिस ने दूल्हे को भी ढूंढ लिया और जेल भी पहुंचा दिया.

यह भी देखें: इस देश में नहीं मिल पाएगा मुसलमानों को हलाल मीट, अदालत ने लगाई मुहर, जानिए वजह

बताया जा रहा है कि शादी के दिन दूल्हे ने घोड़ी चढ़कर धड़ाधड़ फायरिंग की. मामला बाबरी थाना इलाके के गोगवान जलालपुर गांव का है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के ज़रिये पुलिस ने दूल्हे को तलाश निकाला. जब जांच हुई तो पता चला कि दूल्हे ने जिस असलहे से फायरिंग की, वो भी गैर कानूनी था. इसके बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

शादी का एक महीना पूरा होने पर सना खान को पति से मिला खास Gift, देखिए PHOTOS

24 नवंबर को हुई थी शादी
जिस वीडियो के चलते मुल्ज़िम को जेल जाना पड़ा है वो 24 नवंबर का है. मुल्ज़िम दूल्हे की पहचान मोहित के तौर पर हुई थी. वायरल वीडियो में वो घोड़ी पर बैठकर गैर कानूनी असलहे से फायरिंग कर रहा था. उसके साथ मोहित का भाई चीनू भी हाथ में गैर कानूनी असलहा था. बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने जैसे ही आरोपी की पहचान की, उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

यह भी देखें: थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें हुई, पत्नी पर लग रहा आरोप

IPL में नई टीमों को BCCI की मंजूरी, 2022 में हो सकते हैं ये बदलाव, ICC की यह मांग भी एजेंडे में शामिल​

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news