Shamli Encounter: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश रिहान मारा गया है. उस पर दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में 90 मुकदमे दर्ज थे.
Shamli Murder Update: उत्तर प्रदेश के शामली में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पति ने अपनी पत्नी को आधार कार्ड तक बनवाने नहीं दिया था. वह नहीं चाहता था कि उसका कोई चेहरा देखे.
UP ATS: गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो यूपी के हैं. यूपी एटीएस इनकी जांच के लिए गुजरात रवाना हो गई है. मोहम्मद सुहेल और आजाद सुलेमान शेख का कनेक्शन आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है.
Ghaziabad Railway Accident: शामली जिले में बीती रात एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया जब दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को अज्ञात लोगों ने पटरी से उतारने की साजिश रची. रेलवे ट्रैक पर रखे गए लोहे और सीमेंट के भारी पाइपों को देख ट्रेन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई.
Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स बुर्का पहनकर मंदिर में घुस गया. लोगों ने पकड़ा तो पता लगा कि वह हरियाणा का रहने वाला है. पूरी खबर पढ़ें.
UP Police on High Alert: वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद आज पहली जुमे की नमाज अदा की जाएगी. पुलिस और प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात हैं. गुरुवार को भी पुलिस शहर में अलर्ट रही. पुलिस-प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल्य इलाके में फ्लैग मार्च लोगों से शांति की अपील की. खुफिया विभाग पल-पल की अपडेट ले रहा है. सभी जगहों पर खुफिया विभाग निगरानी कर रहा है. संभल, रामपुर, फिरोजाबाद, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है. राजधानी लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
Shamli Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में एसटीएफ ने इनामी बदमाश अरशद का इनकाउंटर किया है. उसके साथ तीन साथियों को भी पुलिस ने मार गिराया है. पढ़ें पूरी खबर
श्रवण पंडित/शामली: शामली के कांधला कस्बे में एक बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ. दोनों पक्ष थाने पहुंचे वहां भी घंटों पंचायत होती रही. पुलिस भी उलझी रही किसी निर्णय पर नहीं आ सकी. बाद में पुलिस के अनोखे तरकीब से फैसला हो सका और बिल्ली के मालिकाना हक का पता चल सका. यह मामला जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला का है.
Shamli News: सोशल मीडिया पर यूपी के शामली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो दो पक्षों में हुए विवाद का है. जानकारी के मुताबिक शामली के एक बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. वहीं अब इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो
Shamli Video: उत्तर प्रदेश के शामली से एक युवक की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक जूस वाले ने जूस निकालते समय उसमें थूक दिया. इस दौरान किसी ने जूस विक्रेता की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो शामली के वीवी इंटर कॉलेज के मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम आसिफ है. देखें वीडियो.
Shamli Video/श्रवण पंडित: उत्तर प्रदेश के शामली से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक छोटी सी बात के ऊपर दो पक्षों में गोलियां चल गईं. मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला का है. जहां घर के बाहर काम करने को लेकर चबूतरा टूटने से दो पक्षों में गोलियां चली. इस दौरान वहां खड़े तीसरे व्यकित को गोली लग गई. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. शुरूआत में सीएचसी कांधला में इलाज करवाने के बाद घायल को हाई सेंटर रेफर कर दिया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. देखें वीडियो.
Shamli Video: उत्तर प्रदेश के शामली से दिल को झकझोर देनी वाली वीडियो सामने आई है. यहां एक कार ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को टक्कर मार कर लंबी दूरी तक घसीटा. बाइक सवार की मौके पर हुई मौत. वायरल वीडियो में पुलिस ने शव को ई रिक्शा में डालकर घटना स्थल से हटवाया. घटना दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर शामली जलालाबाद चौकी के पास की बताई जा रही है. देखें वीडियो.
Shamli Viral Video: शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गन्दराउ में मामूली बात को लेकर एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडों के साथ दूसरे पक्ष के घर पर जाकर हमला बोल दिया. जहां घटना का बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं पास में खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस अब वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है.
Shamli School Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्कूल की छात्राओं से फेशियल मसाज करा रहा है. वायरल वीडियो शामली के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बताया जा रहा है और मसाज कराने वाला स्कूल का चौकीदार बताया जा रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने आनन फानन में घटना पर जांच बैठा दी है और कार्रवाई की बात कही है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव आज 19 अप्रैल को संपन्न हो गया है. पहले चरण में 21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले गए. इस दौरान लोकतंत्र की कई खूबसूरत तस्वीरें भी देखने को मिलीं.
Shamli Loksabha Election 2024: शामली में नामांकन के दौरान सपा नेता की टोपी उतरवाने का वीडियो सामने आया है. सपा नेता सुधीर पंवार इस बात को लेकर पुलिस से भिड़ गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. सुधीर पंवार शामली से सपा प्रत्याशी इकरा हसन के प्रस्तावक हैं और नामांकन कराने पहुंचे थे. सुधीर पंवार ने पुलिस की इस कार्यवाही की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है.
Shamli Fire News: शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में बिजली के खंभे से ट्रक टकरा गया. जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. इस आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. वहीं कई घंटों तक बिजली बाधित रही. बताया जा रहा है कि ट्रक दिल्ली की साइड से हरिद्वार जा रहा था. इस दौरान ये हादसे का शिकार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया.
Bharat Band Update: किसानों के भारत बंद आह्वान पर आज मुजफ्फरनगर की शामली मंडी में दुकानें बंद दिखाई दीं. भारत बंद के चलते किसान सब्जी मंडी में नहीं पहुंचे. पूरी मंडी सूनी दिखाई दी. वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर ये बंद सफल रहा तो वो आगे भी इस तरह का बंद करेंगे.
Leopard Hanging on the Tree: उत्तरप्रदेश के शामली से एक वीडियो सामने आई है. जहां पेड़ पर एक तेंदुआ लटका हुआ मिला है. लोगों का कहना है कि किसी ने इस तेंदुए को मारकर पेड़ पर लटका दिया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को नीचे उताकर अपने कब्जे में लिया. गांव वालों का कहना है कि इस तेंदुए के साथ एक और तेंदुआ देखा गया था, जो अभी गायब है. देखें वीडियो
Shamli Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली में मामूली विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों को एक शख्स ने कार से रौंद डाला और मौके से फरार हो गया. पुलिस वालों पर हमले की यह घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस पर हमले की यह वारदात 31 दिसंबर की बताई जा रही है. जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है.
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गुरुवार को नगर पालिका की बैठक के दौरान घूब लात-घूंसे चले. नगर अध्यक्ष अरविंद संगल और विधायक प्रसन्न चौधरी के सामने ही दो सभासद आपस में भीड़ गए. दोनों एक दूसरे को उछल-उछल कर पीटने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वहीं अब इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है और बीजेपी को निशाने पर लिया है.
Shamli news: शामली में भाई ने अपने सगे भाई के ऊपर छोटी सी वजह से धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे भाई घायल हो गया. आनन- फानन में उसे तुरंत अस्पताल ने जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.