)
Mannu Kori Attacked: योगी सरकार के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमला हुआ है. यह मामला शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेश आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में मंत्री को कई चोटें आई हैं औ उनके साथ स्टाफ पीएसओ के साथ भी मारपीट की गई है. बताया जा रहा है कि पीएसओ की पिस्टल लूट ली गई है.
बीजेपी नेता और योगी अदित्यनाथ सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी के काफिले पर एक दर्जन लोगों ने हमला किया था. इस दौरान उनकी गाड़ी तोड़ दी गई और उनके स्टाफ के बुरी तरह पीटा गया. इस दौरान मंत्री के साथ यूपी पुलिस के जवान भी मौजूद थे, जिन्हें चोटें आई हैं.
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से रवाना हुआ थे, और ललितपुर की ओर जा रहे थे. इसी बीच ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके में एक ट्रक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से हाईवे पर काफी जाम था. जब मंत्री जाम में फंसे तो काफिले ने फैसला किया कि उन्हें रोंग साइड से निकाल दिया जाए.
वह जैसे ही गलत साइड से आगे बढ़े तो एक बाइक सवार सामने आ गया. जब मंत्री की सिक्योरिटी ने उसे हटाने की कोशिश की तो दोनों के बीच काफी विवाद हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स ते मुताबिक इस दौरान इस शख्स ने पीएसओ पर हांथ उठा दिया. दोनों पक्षों में भारी विवाद हुआ. इस दौरान आरोपी बंटी यादव ने मंत्री के पीएसओ की सरकार पिस्टल छीन ली और गांव से दर्जन लोगों को बुला लाया.
इसके बाद लोगों ने मन्नू कोरी के काफिले पर हमला कर दिया. इस दौरान पथराव भी किया गया. इस हमले में कोरी और उनकी सिक्योरिटी को मामूली चोट आई है. वहां से बचकर निकलने पर उनके ड्राइवर ने करीब 15 हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी रिकवर कर ली गई है.