)
नई दिल्ली: 18 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहने वाली हसीना बेगम की अपने मुल्क हिंदुस्तान वापस आ गई हैं. 65 साल की हसीना बेगम साल 2002 में अपने पति के रिश्तेदारों से मिले के लिए पाकिस्तान गई थी. वहां उनसे हुई एक छोटी सी गलती की वजह से उन्हें 18 साल सलाखों के पीछे गुज़ारने पड़े.
खबरों के मुताबिक हसीना बेगम की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलशाद अहमद से हुई थी. उनके पति के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं. जिनसे मिलने हसीना बेगम साल 2002 में पाकिस्तान गई थी लेकिन वहां जाने के बाद उनकी पासपोर्ट खो गया था. जिसकी वजह से उन्हें 18 साल जेल में गुज़ारने पड़े.
इस मामले में हसीना बेगम के परिवार वालों ने औरंगाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी. अब हसीना बेगम की भारत वापसी पर न सिर्फ उनके परिवार वालों ने स्वागत बल्कि औरंगाबाद पुलिस के अफसरों ने भी हसीना बेगम का स्वागत किया.
भारत वापसी पर हसीना ने कहा,"मेरा पिछला वक्त काफी मुश्किलों में गुज़रा है अब अपने मुल्क लौटने के बाद मुझे सुकून मिल रहा है. मुझे लग रहा है जैसे मैं जन्नत में हूं. मुझे पाकिस्तान में जबरदस्ती कैद कर लिया गया था." हसीना बेगम ने औरंगाबाद पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया है.
ZEE SALAAM LIVE TV