एक ही लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, जानिए हैरान करने वाला
Advertisement

एक ही लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, जानिए हैरान करने वाला

दूसरे दूल्हे को देखने के बाद लड़की के मां-बाप ने अपने पसंद के लड़के से  बेटी की शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. समझौते के बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की शादी उसके आशिक से करा दी गई।

सांकेतिक तस्वीर

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक अनोखा मामला पेश आया है। यहां एक दुल्हन से शादी करने के लिए एक साथ दो दूल्हे बरात लेकर लड़की के घर पहुंच गए। घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही किसी ने पुलिस को फ़ोन कर बुला लिया और एक बड़ा तनाज़ा होने से रोक दिया.

दो दूल्हे देखकर हैरत में पड़े गांव के लोग

ये अनूठा मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है। यहां एक दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा था। लड़की वालों ने उनका जमकर इस्तकबाल किया लेकिन जब शादी की रस्में चल रही थीं तभी एक दूसरा दूल्हा भी बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंच गया। दूसरे दूल्हे को देखकर जहां गांव के लोग हैरत में पड़ गए वहीं दूल्हन एक और दूल्हे की आने की खबर से बेहद खुश हो गई।

West Bengal: Corona से मुतासिर मां को तौलिये से बांधकर बाइक से अस्पताल ले गया बेटा

दूसरा दूल्हा था लड़की का आशिक

दरअसल, बरात लेकर आने वाला दूसरा दूल्हा लड़की का आशिक था और पहले वाले दूल्हे को लड़की के वालदेन ने पसंद किया था। हालांकि दूसरे दूल्हे को देखने के बाद लड़की के मां-बाप ने अपने पसंद के लड़के से अपनी बेटी की शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। यहां दिलचस्प ये भी है कि लड़की के आशिक की भी आने वाले 23 जून को कहीं और शादी तय थी लेकिन वह इससे पहले ही बारात लेकर अपनी माशूका के घर पहुंच गया।

आशिक से शादी के पहले चार फरीकों में समझौता

एक शादी में दो-दो दूल्हे देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। इसी बीच आशिक की जहां शादी तय हुई थी उन लोगों को भी इसकी खबर मिल गई और वह लोग भी इस शादी की मुखालफत करने लगे। हालांकि पुलिस की मदद से चारों फरीकों में समझौता करा दिया गया। दुल्हन और उसके मां-बाप की इजाज़त के बाद शादी दुल्हन के आशिक से ही कर दी गई और पहले वाले दूल्हे ने अपना दावा छोड़ दिया। उसने दुल्हन की तरफ से मिली बाइक भी लौटा दी।

दूसरी जानिब आशिक ने भी अपनी तयशुदा शादी नहीं करने की वजह से लड़की वालों से माफी मांग कर समझौता कर लिया और उनसे पेशगी के तौर पर मिली रकम और सामान लौटाने का वादा किया। समझौते के बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की शादी उसके आशिक से करा दी गई।

पहले वाले दूल्हे की भी उसी रात हुई शादी

अपनी शादी न होने से पहले वाला दूल्हा और उसके खानदान के लोग काफी नाराज और मायूस होकर वहां से लौट रहे थे। इसी दरम्यान गांव के एक शख्स ने अपनी बेटी से उसे दूल्हे से शादी की पेशकश की, जिसके बाद दूल्हा और उसके घर के लोगों ने तुरंत इस रिश्ते के पैगाम को कबलू कर शादी के लिए हामी भर दी। इस तरह उसी रात उस दूल्हे की भी शादी हो गई। इस तकरीब की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Zee Salam Live TV

Trending news