)
केरल: किस्मत के भी क्या कहने, जब चमकती है तो इस तरह कि यकीन ही नहीं होता, हैरानी होती है. एक ऐसा ही मामला केरल में सामने आया है. सरकार की क्रिस्मस-न्यू इयर बंपर लॉटरी का नतीजा जैसे ही निकला तो शराफदुद्दीन रातों-रातों करोड़पति बन गया.
बताया जा रहा है कि शराफुद्दीन लॉटरी के टिकट बेचते हैं और उनके टिकट बिक नहीं रहे थे और जैसे ही क्रिस्मिस-न्यूइयर बंपर लॉटरी के नतीजे आए तो उसके बाकी बचे टिकटों में से एक का नंबर मिल गया और उनकी 12 करोड़ की लॉटरी लग गई.
शराफुद्दीन का कहना है कि लॉटरी से जीती रकम से पहले वो अपना कर्ज चुकाएंगे और एक छोटा सा कारोबार शुरू करेंगे. शराफुद्दीन के परिवार में मां, दो भाई, पत्नी और एक बेटा परवेज है.
कितनी मिलेगी रकम
शराफुद्दीन ने इस लॉटरी में 12 करोड़ रुपये जीते हैं. टैक्स और कमीशन कटने के बाद उनके खाते में करीब 7.50 करोड़ रुपये आएंगे. क्योंकि लॉटरी पर 30 प्रतिशत टैक्स और 10 प्रतिशत एजेंट कमीशन कटता है. बचे हुए रकम विजेता को दिया जाता है.
सऊदी अरब में करते था काम
बता दें कि शराफुद्दीन पहले सऊदी अरब में काम करते थे. कुछ समस्या आ जाने की वजह से उन्हें वापस भारत आना पड़ा जिसके बाद कोल्लम में उन्होंने अपना दुकान खोला. लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद रहने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी.
ZEE SALAAM LIVE TV