Live Now

Union Budget Live Updates: नई टैक्स रिजीम में बदलाव, 3-7 लाख पर 5 फीसद टैक्स

Budget 2024 Live in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2024-25 पेश करने वाली हैं. नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाना है.

Union Budget Live Updates: नई टैक्स रिजीम में बदलाव, 3-7 लाख पर 5 फीसद टैक्स
23 July 2024 11:59 AM (IST)

New Tax Regime: सरकार ने नई टैक्स रिजीम में बदलाव किया है. जिसके अनुसार 0-3...

New Tax Regime: सरकार ने नई टैक्स रिजीम में बदलाव किया है. जिसके अनुसार 0-3 लाख इनकम होने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. वहीं 5-7 लाख की सैलरी होने पर 5 फीसद टैक्स देना होगा. सात से 10 लाख में 10 फीस टैक्स देना होगा. 10-12 लाख पर 15 फीसद, 12-15 पर 20 फीसद और 15 से ऊपर वालों को 30 फीसद टैक्स देना होगा.

23 July 2024 11:55 AM (IST)

Union Budget Live: डिजिटल पब्लिक इंफ्रा एप्लीकेशन विकसित किए जाएंगे डेट...

Union Budget Live: डिजिटल पब्लिक इंफ्रा एप्लीकेशन विकसित किए जाएंगे डेट रिकवरी के लिए और ट्रिब्यूनल्स खोले जाएंगे.

23 July 2024 11:41 AM (IST)

Budget 2024 Live Update...

Budget 2024 Live Update

Mudra loans limit: मुद्रा लोन की लिमिट 20 लाख कर दी गई है.

23 July 2024 11:38 AM (IST)

Union Budget 2024 Live Update:  निर्मला सीतारमण ने कहा, अमृतसर-कोलकाता...

Union Budget 2024 Live Update:  निर्मला सीतारमण ने कहा, "अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे पर हम बिहार के गया में औद्योगिक विकास को समर्थन देंगे. यह पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति देगा. हम सड़क संपर्क परियोजनाओं - पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन पुल के विकास को भी समर्थन देंगे."

 

23 July 2024 11:35 AM (IST)

Budget 2024 for govt employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ...सभी...

Budget 2024 for govt employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...सभी औपचारिक क्षेत्रों में नए कार्यस्थल में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा. ईपीएफओ में पंजीकृत पहली बार के कर्मचारियों को 3 किस्तों में एक महीने के वेतन का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण 15,000 रुपये तक होगा. पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह का वेतन होगी. इस योजना से 210 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा."

23 July 2024 11:26 AM (IST)

Budget 2024 for Students: शिक्षा ऋण पर, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, सरकार...

Budget 2024 for Students: शिक्षा ऋण पर, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी."

23 July 2024 11:24 AM (IST)

Budget 2024 for employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारी...

Budget 2024 for employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमारी सरकार प्रधानमंत्री पैकेज के हिस्से के रूप में रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन के लिए तीन योजनाएं लागू करेगी. ये ईपीएफओ में नामांकन पर आधारित होंगी और पहली बार कर्मचारियों को मान्यता देने तथा कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सहायता देने पर ध्यान केंद्रित करेंगी."

23 July 2024 11:18 AM (IST)

Budget 2024 Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस साल कृषि और...

Budget 2024 Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपये है."

23 July 2024 11:15 AM (IST)

Budget 2024 for employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मुझे 2...

Budget 2024 for employees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधान मंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है..."

 

23 July 2024 11:12 AM (IST)

Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत की...

Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत की आर्थिक वृद्धि अभी भी शानदार अपवाद बनी हुई है और आने वाले सालों में भी ऐसी ही रहेगी. भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है तथा 4% के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है..."

23 July 2024 11:10 AM (IST)

Budget 2024 Live Updates: निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा पहली प्राथमिक्ता...

Budget 2024 Live Updates: निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा पहली प्राथमिक्ता किसान की उत्पादकता को बढ़ाना है.

23 July 2024 11:01 AM (IST)

Budget 2024 Live Updates: उम्मीद की जा रही है कि उज्जवा योजना में मिलने वाली...

Budget 2024 Live Updates: उम्मीद की जा रही है कि उज्जवा योजना में मिलने वाली सब्सिडी बढ़ सकती है.

23 July 2024 10:39 AM (IST)

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था...

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ लगातार बेहतरीन बनी हुई है. भारत की महंगाई दर स्थिर बनी हुई है, जो 4% के लक्ष्य की तरफ है. गरीब, नौजवान, औरत, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश है. रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर लगातार फोकस है. उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का बजट है.

 

23 July 2024 10:26 AM (IST)

Union Budget 2024: पीएम मोदी पहुचें पार्लियामेंट...

Union Budget 2024: पीएम मोदी पहुचें पार्लियामेंट

Union Budget 2024: बजट 2024 पेश करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट पहुंच गए हैं. बजट को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक होगी. इसके बाद सुबह 11 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने पूर्ण बजट पेश करेंगी. कैबिनेट मंत्रियों का भी संसद भवन पहुंचना जारी है.

 

23 July 2024 10:17 AM (IST)

Union Budget 2024: 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री...

Union Budget 2024: 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्लियामेंट पहुंच गई हैं. इससे पहले वह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मिठाई खिलाई. इसके बाद निर्मला सीतारमण वित्त राज्य मंत्री के साथ संसद भवन के लिए रवाना हुई हैं. राष्ट्रपति भवन से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय भी पहुंचीं थी. वित्त मंत्री सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी.

23 July 2024 10:01 AM (IST)

Budget 2024: संसद पहुंची बजट की कॉपी...

Budget 2024: संसद पहुंची बजट की कॉपी
Budget 2024 live update:
बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच गई हैं. कैबिनेट मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह संसद भवन पहुंच गए हैं. 10.15 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. राष्ट्रपति द्वारा मंजूर बजट को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा और कैबिनेट आधिकारिक तौर पर इसे मंजूरी देगी. इसके बाद बजट सदन में पेश किया जाएगा.

 

23 July 2024 09:59 AM (IST)

Budget 2024: संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण ...

Budget 2024: संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण 
Budget 2024 live update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंच गई हैं. जहां, वह मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी. उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी हैं. 

23 July 2024 09:56 AM (IST)

Budget 2024: संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण ...

Budget 2024: संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण 
Budget 2024 live update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंच गई हैं. जहां, वह मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी. उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी हैं. 

23 July 2024 09:47 AM (IST)

Budget 2024 Live Updates: आप सांसद संदीप पाठक ने कहा, वित्तीय सहायता...

Budget 2024 Live Updates: आप सांसद संदीप पाठक ने कहा, "वित्तीय सहायता में दिल्ली का हिस्सा बढ़ना चाहिए...पंजाब सरकार को आवंटित की जाने वाली धनराशि जिसे रोक दिया गया है, उसे जारी करने की जरूरत है...बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए 10 सूत्री एजेंडा बनाने की जरूरत है."

 

23 July 2024 09:39 AM (IST)

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, बजट में किसानों,...

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "बजट में किसानों, बेरोजगारी, महंगाई के लिए क्या करने जा रहे हैं और इस पर कैसे काबू पाया जाएगा? इस मुद्दे का समाधान कैसे होगा, जिस तरह से रुपया गिर रहा है, मध्यम और लघु उद्योगों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। क्या यह बजट पिछले बजट की तरह पीएम मोदी के कुछ चुनिंदा मित्रों के लिए होगा, इसी का हमें इंतजार है..."

23 July 2024 09:18 AM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश होने से पहले...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं.

23 July 2024 08:52 AM (IST)

इस बजट में आयकर ढांचे में बदलाव और भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार...

इस बजट में आयकर ढांचे में बदलाव और भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार पर फोकस होने की संभावना है.

23 July 2024 08:38 AM (IST)

सभी की निगाहें वित्त मंत्री द्वारा की जाने वाली प्रमुख घोषणाओं और समग्र...

सभी की निगाहें वित्त मंत्री द्वारा की जाने वाली प्रमुख घोषणाओं और समग्र अर्थव्यवस्था के बारे में सरकार के दूरदर्शी मार्गदर्शन पर होंगी. सीतारमण राज्य सभा में वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण (अंग्रेजी और हिंदी में) पेश करेंगी.

 

23 July 2024 08:23 AM (IST)

उम्मीद की जा रही है, सरकार से खपत को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण योजनाओं के...

उम्मीद की जा रही है, सरकार से खपत को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण योजनाओं के लिए अधिक धन आवंटित करने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author