Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैंड होने की कर ली गई पूरी तैयारी
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1836663

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैंड होने की कर ली गई पूरी तैयारी

Chandrayaan-3 Landing: कल यानी कि 23 अगस्त भारत के लिए अहम दिन. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद पर उतरेगा. उम्मीद की जा रही है कि इसकी सफल लैंडिंग होगी. चंद्रयान-3 से जुड़ी सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैंड होने की कर ली गई पूरी तैयारी
LIVE Blog
22 August 2023
23:53 PM

कब और कहां देखें चंद्रयान की लैंडिंग

ISRO ने 20 अगस्त को अपने ऑफिशियल 'एक्स' प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) के जरिए से एक पोस्ट की थी. जिसमें बताया गया कि चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चांद पर उतरने वाला है. इस तारीखी प्रोग्राम का लाइव कवरेज 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे शुरू होने वाला है. भारत के लोग इसरो वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल के साथ-साथ नेशनल ज्योग्राफिक टीवी चैनल सहित दीगर प्लेटफार्मों पर सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं. डिज्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. 

23:51 PM

टल सकती है चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग

चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट की चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तैयारियों के बीच लैंडर मॉड्यूल के तकनीकी मयार ‘‘गैर मामूली’’ पाये जाने की हालत में इसकी ‘लैंडिंग’ 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है. यह जानकारी एक सीनियर अफसर ने दी.

Trending news