Live Now

LIVE Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन

Live Breaking Update: देश और दुनिया की सभी छोटी बड़ी खबरें आप तक वक्त पहुंच सकें, इसलिए हम यह लाइव ब्लॉग चला रहे हैं. इस ब्लॉग में हम आपको सभी छोटी-बड़ी खबरें मुख्तसर अंदाज़ में सही वक्त पहुंचाएंगे. ना सिर्फ नेशनल और इंटरनेशनल बल्कि खेल, मनोरंजन की खबरों के भी अपडेट देंगे. बने रहें Zeesalaam के साथ.

LIVE Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने थामा भाजपा का दामन
07 April 2023 12:48 PM (IST)

किरण रेड्डी भाजपा में शामिल:...

किरण रेड्डी भाजपा में शामिल:

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता एन किरण रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. किरण रेड्डी को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई. बता दें की रेड्डी लगभग तीन पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं. इनके पिता अमरनाथ रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के चार बार विधायक रहे और मंत्री भी. किरण भी चार बार विधायक रहे, स्पीकर रहे, चिप व्हिप और मुख्यमंत्री भी रहे. 

07 April 2023 09:29 AM (IST)

अलवर हादसा: परिवार के 4 लोगों की मौत:...

अलवर हादसा: परिवार के 4 लोगों की मौत:

Alwar Accident: गुरुवार की देर रात राजस्थान के अलवर में हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. ट्रैक्टर ट्राली और टैंपू के बीच हुई टक्कर में मरने वाले इन 4 लोगों में 3 बच्चे बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते है गांव वालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो को आग के हवाले कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया. इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर पथराव किया. 

07 April 2023 09:28 AM (IST)

चीन के पास है कोविड की उत्पत्ति का डाटा...

"चीन के पास है कोविड की उत्पत्ति का डाटा"

Covid 19: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने दावा किया है कि चीन के पास कोरोना वायरस के पैदा होना का पूरा डाटा मौजूद है जो उसने अपने पास छुपाकर रखा हुआ है. WHO ने मांग की है कि चीन को चाहिए कि वो यह डाटा शेयर करे ताकि इसके बारे में और जानकारी मिल सके. WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने यह जेनेवा में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया है. 

07 April 2023 08:35 AM (IST)

आज आजमगढ़ और कौशांबी में अमित शाह:...

आज आजमगढ़ और कौशांबी में अमित शाह:

Amit Shah in UP: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान कौशांबी आजमगढ़ में जनसभाओं को खिताब करेंगे. इसके अलावा 'कौशाम्बी उत्सव-2023 का उद्घाटन करने अलावा आजमगढ़ में 4,567 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

07 April 2023 07:31 AM (IST)

Weather Update: फिर होगी बारिश:...

Weather Update: फिर होगी बारिश:

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-शाम मौसम खुशनुमा बना रहता है. वहीं दोपहर को तेवर दिखाने लगता है. हालांकि मौसम इस तरह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले हफ्ते फिर से बारिश की होने की संभावना जाहिर की है. दरअसल 9 से 11 अप्रैल के बीच हल्की बारिश की संभावना है. जिससे एक बार फिर मौसम में थोड़ी नर्मी आएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Salaam Tv Digital Team

Salaam Tv Digital Team

सलाम टीवी डिजिटल टीम में देश के नामचीन मीडिया शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षित पत्रकारों का समूह काम करता है, जो पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन करते हुए देश के गरीब, शोषित, वंचित, और हाशिये पर पड़े मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करता है. किसी खबर, समस्या, सुझाव या शिकायत के लिए मेल करें.  mohammad.tabish@India.com   

Read More