)
LPG Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसके बाद बिजनेस करने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैच. दरअसल तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों सहित पूरे देश में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया है. संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.
कमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम
कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से लोगों को काफी राहत मिली है. नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की संशोधित कीमत 1,646 रुपये है, जो देश की राजधानी में 1,676 रुपये से कम है. मुंबई में इसकी कीमत 1,629 रुपये से घटाकर 1,598 रुपये कर दी गई है.
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,809 रुपये और कोलकाता में 1,756 रुपये होगी, जो क्रमशः 1,840 रुपये और 1,787 रुपये से कम है. इससे पहले भी कंपनियां कमर्शियल सिलेंडर की दाम में कटौती कर चुकी है. एक जून को वाणिज्यिक एलपीजी की दर में करीब 69 रुपये की कमी की गई थी और एक मई को प्रति सिलेंडर 19 रुपये की कटौती की गई थी.