Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam887674
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमंत्री फरहाद हाकिम ने सुरक्षा बलों को लेकर दिया विवादित बयान भाजपा ने शेयर किया VIDEO

मंत्री फरहाद हाकिम ने सुरक्षा बलों को लेकर दिया विवादित बयान भाजपा ने शेयर किया VIDEO

इस क्लिप में हाकिम कोलकाता के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक रोड शो के दौरान भाजपा और सीआईएसएफ के खिलाफ चुनाव समाप्त होने के बाद कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं.

मंत्री फरहाद हाकिम ने सुरक्षा बलों को लेकर दिया विवादित बयान भाजपा ने शेयर किया VIDEO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और कोलकाता के पूर्व महापौर फरहाद हाकिम (Farhad Hakim) का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह केंद्रीय बलों और भाजपा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से विवाद पैदा हो गया है. हालांकि अभी वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

इस क्लिप में हाकिम कोलकाता के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक रोड शो के दौरान भाजपा और सीआईएसएफ के खिलाफ चुनाव समाप्त होने के बाद कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा,"अगर ममता बनर्जी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रही हैं, तो उनके लोग पीछे कैसे रहेंगे."

यह भी पढ़ें: Railway में निकली है बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, बिना एग्जाम होगा सलेक्शन

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा के नेताओं के एक दल ने मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज अफताब के कार्यालय जा कर हाकिम के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया. सीईओ कार्यालय को सौंपे गए एक पत्र में भाजपा ने कहा कि हाकिम का बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाले ध्यान दें, आप के लिए चलाई जा रही हैं ये स्पेशल ट्रेनें

आफताब के कार्यालय गए दल के मुखिया स्वप्न दासगुप्ता ने पत्रकारों से कहा,"ममता बनर्जी मंत्रिमंडल के एक सीनियर मंत्री एक राजनीतिक दल और हमारी रक्षा करने वाले केंद्रीय अर्ध सैन्य बलों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं. हम मुख्य चुनाव अधिकारी से गुजारिश करते हैं कि वह दिल्ली में कमीशन के सामने यह मामला उठाएं और हाकिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें."

यह भी पढ़ें: "मैंने UPSC मैंस पास किया है, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, मुझे सारे कानून पता हैं", देखिए VIDEO

हालांकि इस बीच हाकिम ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित कर रही है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news