Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1571784
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMitraon Murder Case: दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

Mitraon Murder Case: दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

Mitraon Murder Case: दिल्ली के मित्रांव गांव से एक भयानक मामला सामने आया है. यहां एक लड़की का शव फ्रिज से बरामद किया गया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.

Mitraon Murder Case: दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

Mitraon Murder Case: दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) जैसा मामला सामने आया है. यहां मित्रांव गांव नाम के एक बाहरी इलाके में एक लड़की का शव मिला है. ये शव एक ढाबे के फ्रिज से बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के लिए अनुसार शख्स का नाम साहिल गहलोत है. आपको जानकारी के लिए बता दें पुलिस को इस सूचना मिली थी कि दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में फ्रिज में शव रखा है. पुलिस तुरंत ढाबे पर पहुंची और शव को बरामद किया. 

क्या है पूरा मामला?

शुरूआती जांच से ये बात सामने आई है कि लड़के का उस लड़की से प्रेम प्रसंग था. लड़की शादी का विरोध कर रही थी. इसी कारण उसकी हत्या की. हालांकि ये शुरूआती जानकारी है पुलिस उससे अब भी पूछताछ कर रही है. युवती की हत्या कैसे की गई इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल पुलिस इस घटना की हर तरह की जांच में जुटी है.

पुलिस ने किए सबूत इकट्ठे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने घटनास्ठल से कई सबूत इकट्ठा किए हैं. आरोपी जल्द ही लाश को ठिकाने पर लगाने वाला था लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया. आरोपी ने शव को फ्रिज में इसलिए रखा हुआ था कि ताकि उसमें से बदबू ना आने लगे. आरोपी ने ये मर्डर कितने वक्त पहले किया इसके बारे में भी पता नहीं लग पाया है. पुलिस मृत लड़की के घर वालों से राबता करने की कोशिशों में लगी है.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा नाम की लड़की का मर्डर हुआ था. आरोपी ने उसके शव के कई टुकड़े करके फ्रिज में भर दिए थे. वह हर रोड उसके शवों को फेका करता था. जब पुलिस को लड़की के लापता होने की जनकारी मिली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news