Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1588232
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंNEET PG 2023 Hearing: जारी है नीट पीजी स्थगन पर सुनवाई; जानें केस से जुड़ी पूरी डिटेल

NEET PG 2023 Hearing: जारी है नीट पीजी स्थगन पर सुनवाई; जानें केस से जुड़ी पूरी डिटेल

NEET PG 2023 Hearing: नीट पीजी के स्थगन पर सुनवाई जारी है. इससे पहले कोर्ट में दोनों ओर से दलीलें पेश की गई थी. याचिकाकर्ता ने कहा था इस फैसले से 45 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर

NEET PG 2023 Hearing: जारी है नीट पीजी स्थगन पर सुनवाई;  जानें केस से जुड़ी पूरी डिटेल

NEET PG 2023 Hearing: शुक्रवार  को नीट यूजी स्थगन की सुनवाई हुई जिसके बाद आज यानी सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी है. आज सुबह से ही नीट पीजी ट्वटीर पर ट्रेंड कर रहा है. याचिकाकर्ता ने याचिका को यह कहकर दायर किया है कि बोर्ड ने दो बार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बदला है. इसके अलावा उम्मीदवारों का कहना है कि उनके पास तैयारी के लिए वक्त नहीं बचा है. 5 मार्च को नीट यूजी का एग्जा होना है. 

इससे पहली सुनवाई में क्या हुआ?

आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहली सुनवाई के दौरान नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन यानी एनबीई ने कोर्ट को बताया था कि तकरीबन 2 लाख उम्मीदवारों ने टेस्ट के लिए आवेदन दिए हैं. अगर एग्जाम पोस्टपोन हो जाते हैं तो कोई करीब की तारीख एग्जाम कराने के लिए मौजूद नहीं है. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं.

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि एनईईटी पीजी काउंसलिंग 11 अगस्त के बाद ही हो सकती है और अगर परीक्षा 5 मार्च को होती है, तो इसका मतलब है कि पांच महीने से अधिक का अंतर होगा. जब आप काउंसलिंग के लिए जाते हैं तो आपको इंटरर्नशिप सर्टिफिकेट लेकर जाना होता है. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने पीठ को बताया. उन्होंने कहा कि छात्र दिन में 12 घंटे इंटर्नशिप कर रहे हैं और उनके पास परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा इस फैसले से कितने लोग प्रभावित होंगे. जिस पर  याचिकाकर्ताओं ने बताया कि हालांकि उनमें से केवल 13 ने संपर्क किया है, लेकिन उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे से लगभग 45,000 उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं. आज इस मसले पर सुनवाई होनी है. केस को 53 आइटम में लिस्ट कि किया है. आज देखना होगा कि केस किस ओर रुख लेता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news