Rewa News: रीवा जिले में सड़क न होने के कारण एक बीमार महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई. परिवार वाले और गांव वाले उसे खाट पर लिटाकर लगभग दो किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले गए ताकि उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके.लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई.
Rewa Dial 112 News: रीवा में डायल-112 वाहनों के एसी के फ्यूज और वायर काटे जाने के आरोप सामने आए हैं. दावा है कि गाड़ियों की एवरेज बढ़ाने और डीजल बचाने के लिए ऐसा किया गया. मामला सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.
Rewa News-रीवा में एक पत्नी ने अपने रेंजर पति को अन्य महिला के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया. पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर पूछताछ की. इस दौरान होटल से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ. विवाद के दौरान पति और महिला एक डंपर में बैठकर मौक से भाग निकले.
Rewa Police News: रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से करीब 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर बरामद किए हैं. पुलिस ने वाहन चालक कमलेश सेन को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
Rewa News-रीवा में कारोबारी पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी जान दे दी. पति की मौत के खबर मिलने के बाद पत्नी ने उत्तराखंड स्थित अपने मायके में तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रदीप और वैशाली ने साल 2021 में लव मैरिज की थी.
Rewa News-रीवा में 9 महीने पहले हुई ठगी के मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है. लगातार थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके पीड़ित बुधवार सुबह एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी ठगों से मिली हुई है.
Itma Waterfall Accident: रीवा के इटमा वाटरफॉल घूमने आए प्रयागराज के एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. रील और फोटो शूट के दौरान झरने के बीच एक पत्थर पर पोज देते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा.
Rewa Charlapalli Special Train-गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दक्षिम मध्य रेलवे द्वारा मध्यप्रदेश के रीवा से हैदराबाद के चारलपल्ली स्टेशन के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह स्पेशल ट्रेन 8 जून 2026 से दोनों दिशाओं में नियमित सेवाएं शुरू कर देगी. इस ट्रेन के चलने से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के यात्रियों को फायदा होगा.
Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में खेलते समय एक साल का बच्चा लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद समानांतर एक और गड्ढा खोदकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
Rewa News-रीवा के गंगेव में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा डायल 112 गाड़ी में सरेआम शराब मंगवाने का वीडियो वायरल हुआ है.सायरन की आवाज पर शराब की डिलीवरी की गई. इस मामले में एसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं.
Rewa News-रीवा के हरदुआ गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
Rewa News-रीवा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक शुक्रवार की रात को ही मुंबई से अपने घर वापस लौटा था. युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने एक गाने पर लिप्सिंग की थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
Rewa News-रीवा में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार ने शादी से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था. आरोपी दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था.
Rewa News: रीवा के सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ला इलाके में छापा मारा और नशीली कफ सिरप की 749 बोतलें बरामद कीं.
Rewa News: रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां नगर निगम की कचड़ा गाड़ी में एक युवक का शव लटका मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
Rewa News-रीवा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने कहा था कि मेरी पत्नी बेवफा है. वीडियो बनाने के कुछ ही घंटों के बाद उसका शव खेत में लावारिस हालत में मिला. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
Rewa Traffic Jam News: रीवा बाईपास पर स्थित बीहर नदी के पुराने पुल में दरारें आने के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है. पुल का स्लैब लगभग 4 से 6 इंच नीचे धंस गया है, जिसके चलते 30 अप्रैल तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है.
Rewa News-रीवा में एक घर में चोर गैस का भरा हुआ सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया. घर के कीमती सामान को चोर ने हाथ नहीं लगाया. यह अजब-गजब चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
Rewa Mumbai Special Train: रीवा से मुंबई का सफर अब आसान होने वाले हैं. क्योंकि रीवा और मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी को अब नियमित किया जा रहा है. जिससे यात्रियों की आसानी होगी.
Rewa News: रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के बहाने ₹56 लाख की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. आरोपी ने एक डोनर का इंतज़ाम करने का झूठा वादा करके एक व्यापारी से यह रकम ठग ली. पुलिस ने आरोपी को हरदा से गिरफ़्तार कर लिया है.
Rewa News: रीवा जिले में बिजली विभाग ने जनपद पंचायत कार्यालय का बिजली कनेक्शन ₹3 से ₹4 लाख के बकाया बिल के कारण काट दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए कागज की शीटों को ही पंखे की तरह इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.
Rewa News: शुक्रवार दोपहर रीवा के संजय गांधी अस्पताल के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग लगते ही वार्ड के मॉनिटरों से धुआं निकलने लगा और ऑक्सीजन की पूरी सप्लाई ठप हो गई, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों की जान खतरे में पड़ गई.