)
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां एक वैन और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है.
यह हादसा रविवार की सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ. पुलिस ने बताया कि एक वैन और कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. अफसर ने बताया कि इस हादसे में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
नशे में धुत था ड्राइवर
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग नरदाना से भागवत कथा सुनकर वापस अपने घर लौट रहे थे. वहीं, पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दुर्घटना के समय वैन का ड्राइवर नशे में था, उसे मामूली चोटें आईं हैं. उन्होंने बताया कि नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है.
मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
वहीं, एक दूसरी घटना में चार लोगों की मौत हो गई.यह घटना सांभाजीनगर के अहमदनगर रोड पर लिंबेजलगांव इलाके में हुई है. शनिवार को हुई इस भयानक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग एक ही परिवार के थे. यहां भी नशे में धुत ड्राइवर ने स्कॉर्पियो से एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें डेढ़ महीने के बच्चे समेत मां, दादी और सात साल के बच्चे मौत हो गई.