Kargil Vijay Diwas 2024: पूरा देश शुक्रवार यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर इस जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों ने अपने प्रियजनों की बहादुरी और समर्पण को याद किया और 1999 के युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, 1999 में ऑपरेशन विजय की कामयाबी की याद दिलाता है. इस जंग के दौरान, भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के कारगिल सेक्टर में रणनीतिक ठिकानों पर सफलतापूर्वक कब्ज़ा कर लिया था, जहाँ पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी. इस जंग में भारत के 527 सैनिक शहीद हो गए थे.
1/8
2/8करगिल विजय दिवस पर द्रास में वार मेमोरियल पर शहीद सैनिकों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी.
3/8कारगिल विजय दिवस पर स्कूल के बच्चे राष्ट्र गान राष्ट्रीय एकता नृत्य में शामिल होने के बाद एक फोटो सेशन के दौरान.
4/8जम्मू: गुरुवार को जम्मू में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर एक रैली के दौरान एनसीसी कैडेट.
5/8द्रास: शुक्रवार, 26 जुलाई, 2024 को द्रास में 'कारगिल विजय दिवस' की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करता एक व्यक्ति.
6/8जबलपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के समर्थक गुरुवार को 25वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जबलपुर में तिरंगा यात्रा और भव्य मशाल जुलूस निकालते हुए.
7/8चिकमंगलुरु: चिकमंगलुरु में 'कारगिल विजय दिवस' की 25वीं वर्षगांठ पर समारोह के दौरान पूर्व सैनिक.
8/8ठाणे: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सदस्य शुक्रवार, 26 जुलाई, 2024 को ठाणे में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए.