Kargil Vijay Diwas: 1999 के कारगिल युद्ध में माइनस डिग्री तापमान और दुर्गम पहाड़ियों के बीच भारतीय वीरों ने अदम्य साहस दिखाया था. कैप्टन विक्रम बत्रा, सौरभ कालिया, मनोज पांडेय और योगेंद्र यादव जैसे जांबाज योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान और वीरता के दम पर भारत ने तोलोलिंग और टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया और कारगिल की जंग में पाकिस्तान को हराया. आइए जानते हैं कारगिल युद्ध के उन अमर नायकों के किस्से...
Kargil-Dras Development Story: कारगिल जंग के 27 साल बाद अब द्रास-कारगिल का मंजर एकदम बदला-बदला नजर आता है. 1999 की रणभूमि बन रहे ये शहर अब शिक्षा-पर्यटन का हब बन गए हैं. आखिर ढाई दशक में वहां का नजारा कैसे बदलता चला गया है.
कारगिल युद्ध से जुड़ा एक ऐसा सच सामने आया है, जिसने 1999 की जंग की कई अनकही कहानियों को फिर चर्चा में ला दिया है. पाकिस्तान के नेता फजलुर रहमान ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को दफनाया था. जानिए क्या है फजलुर रहमान का दावा, कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों की भूमिका और इस पूरे मामले का ऐतिहासिक संदर्भ.
Fatehabad News: ढाणी डुलट गांव के रहने वाले शहीद मनोहरलाल की शहादत पर परिवार और गांव के लोग गर्व महसूस करते हैं. मनोहरलाल ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती होकर देश सेवा की ठानी थी. 1995 में सेना में भर्ती हुए मनोहरलाल ने 22 वर्ष की आयु में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए. उनके परिवार में मनोहरलाल के दादा, नाना और मामा भी सेना में सेवा दे चुके हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से थे, जहां उनके पिता किसान और माता गृहिणी हैं. उनकी शहादत को सम्मानित करते हुए गांव के सरकारी स्कूल का नाम अब शहीद मनोहरलाल के नाम पर रखा गया है, जिससे उनकी याद हमेशा जीवित रहे.
Kargil War News: कारगिल युद्ध 1999 में हुआ था. कैप्टन अखिलेश सक्सेना का जीवन साहस, दृढ़ता और देशप्रेम की एक अविस्मरणीय गाथा है. कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने 2 राजपूताना राइफल्स और 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के साथ मिलकर टोलोलिंग.
कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन उन वीर जवानों को लिए है, जिन्होंने 1999 के युद्ध में बहादुरी दिखाई. इस कहानी में कारगिल युद्ध के पांच सच्चे किस्सों का जिक्र है, जो आज भी हर भारतीय को गर्व और प्रेरणा देते हैं.
Kargil War 1999: भारतीय अधिकारियों ने पाक टीम को 10 मिनट तक इंतजार करवाया ताकि उन्हें एहसास हो कि उन्होंने कारगिल में शांति प्रक्रिया के बीच कैसी कायराना हरकत की. बैठक में तीन घंटे तक बातचीत चली जिसमें भारतीय DGMO ने क्लियर निर्देश दिए.
Kargil Vijay Diwas: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने करगिल युद्ध (Kargil War) के वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. भारतीय सेना ने वीडियो शेयर कर लिखा कि 'उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट संकल्प ने देश को हमेशा प्रेरित किया है', पूरा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान के साथ नमन करता है. देखिए वीडियो...............................
Kargil War 1999: जनरल वीपी मलिक ने 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना को लीड किया था. ऑपरेशन विजय को सफल बनाते हुए उन्होंने बेहत कम रिसोर्सेज होने के बावजूद दुश्मनों को खदेड़ दिया. उनकी स्ट्रैटजी, लीडरशिप और साहस के कारण भारत ने यह जंग जीती. आज भी उन्हें एक सच्चे वॉर हीरो के रूप में याद किया जाता है.
Kargil War 1999: लेफ्टिनेंट मनोज पांडे ने करगिल युद्ध में अद्भुत साहस दिखाया. बटालिक सेक्टर में दुश्मन के 4 कैंप तबाह किए और अंतिम सांस तक लड़े. उनकी वीरता के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. उनके आखिरी शब्द थे, 'मैं जीतने तक नहीं रुकूंगा'.
Kargil War 1999: 19 साल की उम्र में ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर चढ़ाई करते हुए 17 गोलियां झेलीं. इसके बावजूद दुश्मन के कैंप पर कब्जा किया. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया.
क्या आपने कभी सोचा है कि कारगिल युद्ध में भारत मां के जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी, उनके परिवार वाले आज उन्हें याद करके क्या सोचत होंगे? राष्ट्र उनके साहस को नमन करता है. कारगिल विजय के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, कारगिल युद्ध के उन वीरों के परिवारों के साहस को पूरा देश नमन करता है, उनका सम्मान करता है, जिनकी वीरता और बलिदान हर भारतीय की धड़कन में बसा हुआ है.
Vikram Batra: कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के सबसे बहादुर जवानों में से एक थे. उन्होंने पॉइंट 5140 और 4875 पर दुश्मनों से जबरदस्त मुकाबला किया. 'ये दिल मांगे मोरट' उनका प्रसिद्ध नारा बना. देश के लिए शहीद हुए और उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. उनकी कहानी आज भी हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.
Kargil War 1999: कैप्टन सौरभ कालिया को 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने बंदी बना लिया और उन्हें बेरहमी से टार्चर कर मार डाला. 24 साल बाद भी उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिला है. ये मामला आज भी भारत के लिए एक जख्म की तरह है, जो कभी नहीं भरा.
Kargil War: 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के साथ घोड़े और कुत्तों ने अहम भूमिका निभाई. घोड़ों ने ऊंचे और बर्फीले इलाकों में सामान और घायल जवानों को पहुंचाया, जबकि कुत्तों ने सुरंगों का पता लगाने और संदेश पहुंचाने जैसे जरूरी काम किए. इनका साथ सेना के लिए बहुत मददगार रहा.
Kargil War: 1999 के कारगिल युद्ध में पहली बार Bofors तोप का इस्तेमाल हुआ था. इसने ऊंची पहाड़ियों पर बैठे दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर दिया. तेज फायरिंग और सटीक निशाने की वजह से यह तोप भारत की जीत में गेमचेंजर साबित हुई और सेना को बड़ी बढ़त दिलाई.
Kargil War: 1999 के कारगिल युद्ध में टाइगर हिल की लड़ाई सबसे ऊंची और कठिन थी. भारतीय सेना ने माइनस तापमान और दुश्मन की भारी गोलीबारी के बीच चोटी पर कब्जा किया. कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे वीरों ने अपना साहस दिखाया. यह जंग देश के गर्व और जीत की पहचान बनी.
Kargil War: 1999 में पाकिस्तान ने चोरी-छिपे LOC पार कर भारत के कारगिल इलाकों में घुसपैठ की. इस साजिश का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय से दिया. दो महीने चले इस युद्ध के बाद भारत ने सभी पोस्ट्स वापस ले लीं. यह युद्ध देशभक्ति और साहस की मिसाल बन गया.
1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले किए. इस ऑपरेशन से सेना को मजबूती मिली और भारत ने युद्ध में विजय हासिल की. यह साहस और रणनीति का प्रतीक है.
Kargil Vijay Diwas 2025: भारतीय सेना (Indian Army) के दमदार बाइकर्स ने कारगिल विजय दिवस 2025 को लेकर ऑपरेशन विजय के वीरों को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी. 50 प्राउड बाइकर्स ने एक अविस्मरणीय यात्रा के जरिए अमर सलामी दी. कारगिल विजय दिवस के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडियन आर्मी के इन बाइकर्स ने कुंभथांग से रंधावा टॉप तक दुर्गम रास्तों से होते हुए यात्रा की. ऑपरेशन विजय के उन वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. यह केवल एक रैली नहीं थी, बल्कि यह धैर्य, गौरव और कृतज्ञता की यात्रा थी.
जाट रेजिमेंट के जवानों ने कारगिल युद्ध में भारत के दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तानी उसे कभी भूल नहीं पाएंगे. ये कहानी 12 जुलाई 1999 की है, जब '4 जाट रेजिमेंट' के मेजर राजेश सेठी और उनकी कंपनी को दुश्मन को रोकने और आगे किसी भी घुसपैठ को रोकने का काम सौंपा गया था. कंपनी ने दुश्मन पर अपना कहर बरपाया और कैप्टन जफर अली चंगेजी सहित 16 दुश्मन सैनिकों को मार गिराया. जांबाज जाटों ने काकसर सब सेक्टर में आस-पास की ऊंचाइयों पर कब्जा करके दुश्मन को घेरना जारी रखा और भविष्य की सफलताओं का मार्ग प्रशस्त किया.
कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में साइकिल अभियान का आयोजन किया गया. बीते 25 जून को सियाचिन बेस कैंप की बर्फीली ऊँचाइयों से साइकिल अभियान शुरू हुआ था, लद्दाख में 680 किलोमीटर की कठिन दूरी तय करने और 9,000 फीट से 18,000 फीट की ऊंचाई वाले हिमाच्छादित पर्वतीय दर्रों को पार करने के बाद, द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर समाप्त हुआ. ऑपरेशन डिवीजन में फॉरएवर के वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस कठिन यात्रा को अंजाम दिया. टीम ने छात्रों, एनसीसी कैडेटों और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया.