Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1605906
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंप्रज्ञा ठाकुर ने कहा- राहुल गांधी को देश निकालकर फेंक देना चाहिए, कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- "राहुल गांधी को देश निकालकर फेंक देना चाहिए", कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pragya Thakur on Rahul Gandhi: भोपाल से भाजपा सांसद ने प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उनके बयान के बाद कांग्रेस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- "राहुल गांधी को देश निकालकर फेंक देना चाहिए", कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pragya Thakur: अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की जबान एक बार डगमगा गई है. इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बोल बोले हैं. भाजपा सांसद ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को देश से बाहर फेंक देना चाहिए. ठाकुर ने ऐसा इसलिए करने को कहा है, क्योंकि उनके मुताबिक राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत का अपमान कर रहे हैं. 

प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेशी धरती पर दिए गए उनके कुछ विवादास्पद बयानों के लिए उन्हें देश से निकाल करके फेंक दिया जाना चाहिए. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गांधी ने सोमवार को लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं. राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा के ज़रिए आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान यह टिप्पणी की.

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि "विदेशी महिला से पैदा होने वाला पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता" और "राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है." ठाकुर ने आगे कहा, "हमारे भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की हैं." वह राहुल गांधी के ज़रिए संसद में विपक्ष की आवाज दबाए जाने के आरोपों पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

ठाकुर ने कहा, "अगर संसद का कामकाज आराम से हो तो ज्यादा काम हो सकेगा, (लेकिन) अगर ज्यदा काम होगा, तो उनका (कंग्रेस) अस्तित्व नहीं बचेगा. उनका (कांग्रेस) अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है. अब उनका दिमाग भी भ्रष्ट हो रहा है." ठाकुर ने कहा, "वे (राहुल गांधी) नेता हैं. आपको जनता ने चुना है और आप जनता की बेइज्ज़ती कर रहे हैं. देश की बेइज्ज़ती कर रहे हैं आप." उन्होंने कहा, ‘‘आप विदेशों में बैठ करके कहते हो कि हमें संसद में बोलने का मौका नहीं मिल रहा है. इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती. इन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसी राजनीति कर रहे हैं यह. अब इनको राजनीति का मौका नहीं देना चाहिए. इनको इस देश से निकाल करके फेंक दें."

भाजपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर महात्मा गांधी के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं.

बता दें कि मालूम हो कि प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाकों के संबंध में मामला दर्ज है. इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news