Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2155835
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPratibha Patil Hospitalized: भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Pratibha Patil Hospitalized: भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Pratibha Patil Hospitalized: भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ गई है. वह बीती रात से अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें चेस्ट में इन्फेक्शन है और उन्हें बुखार भी है.

Pratibha Patil Hospitalized: भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Pratibha Patil Hospitalized: समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सीने में इन्फेक्शन और बुखार है जिसकी वजह से उन्हें बुधवार रात भर्ती कराना पड़ा था. वह पुणे के भारती अस्पताल में हैं. डॉक्टरों ने मीडिया को बताया है कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर है.

प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी हालत
अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 83 साल की पाटिल को सीने में कुछ संक्रमण के साथ बुखार है. उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है और उन्हें काफी करीब से मॉनिटर किया जा रहा है. बता दें, प्रतिभा पाटिल ने 2007 से 2012 तक 12वीं राष्ट्रपति के तौर पर सर्व किया था. वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं.

अधिक जानकारी का इंतेजार है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news