Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1616014
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPunjab: ख़ालिस्तानी समर्थक की गिरफ़्तारी के बाद माहौल गर्म; धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा प्रभावित

Punjab: ख़ालिस्तानी समर्थक की गिरफ़्तारी के बाद माहौल गर्म; धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा प्रभावित

Punjab News:  पंजाब पुलिस ने ख़ालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को शनिवार को जालंधर के नकोदर के पास से गिरफ़्तार किया है. उसकी गिरफ़्तारी के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. 

Punjab: ख़ालिस्तानी समर्थक की गिरफ़्तारी के बाद माहौल गर्म; धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा प्रभावित

Amritpal Singh Arrest: पंजाब में ख़ालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद काफ़ा तनाव का माहौल नज़र आ रहा है.  पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के चीफ़ अमृतपाल को नकोदर के पास से गिरफ़्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस को उसके 6 साथियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक़ शिकंजे में लिए गए लोगों के पास से बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए गए हैं. अमृतपाल के फरार होने के बाद उसको पकड़ने के लिए पुलिस को काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी. अमृतपाल को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था.

अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ 3 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें से दो हेट स्पीच के संबंधित हैं. जानकारी के मुताबिक़ पंजाब पुलिस के एक्शन में आते ही अमृतपाल अपनी गाड़ी में बैठकर फ़रार हो गया था और तक़रीबन डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद पंजाब पुलिस ने उसको गिरफ़्तार करने में सफल हुई. अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब पुलिस की तक़रीबन 100 गाड़ियां उसके पीछे लगाई गई थीं, जिसके बाद जालंधर के नकोदर एरिया से उसको गिरफ्तार करने की ख़बर मिली. अमृतपाल की गिरफ़्तारी के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही कई ज़िलों की इंटेरनेट सेवा भी प्रभावित हुई हैं. पंजाब के कई ज़िलों में 19 मार्च की रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की ज़िम्मेदारी जालंधर के महितपुर इलाक़े की पुलिस को दी गई थी. अरेस्ट ऑपरेशन को पूरा देने के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन को अहम ज़िम्मेदारी दी गई थी.अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से अमन और शांति बनाए रखने की अपील की है साथ ही अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में बड़ी तादाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है.

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news