)
ग्वॉलियर: देश में जहां बेटियों के लिए लोगों का नज़रिया आज भी पूरी तरह नहीं बदल पाया है. वहीं ग्वालियर के सैलून मालिक सलमान ने बेटी पैदा होने की खुशी में अपने तीन सैलून में पूरे दिन मुफ्त सर्विस देकर नए अंदाज़ में खुशी मनाई है.
दरअसल, ग्वालियर शहर के कुम्हारपुरा इलाके में रहने वाले सलमान खान के घर बेटी का जन्म हुआ तो उसने ऐसा काम किया है जिससे पूरे शहर में उसकी तारीफ हो रही है. सलमान सैलून चलाते हैं उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल भी सैलून संचालक हैं. जैसे ही सलमान को इस बात की जानकारी लगी कि उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है तो परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा. जिसके बाद सलमान ने पूरे दिन ग्राहकों की दाढ़ी कटिंग फ्री में की. सलमान ने सोमवार को करीब 400 से ज्यादा ग्राहकों को अपनी फ्री सेवा दी.

बेटी पैदा होने की खुशी में मुफ्त कटिंग की खबर मिली तो उसकी दुकान पर लंबी लाईन लग गई. 15 घंटे लगातार काम करने वाले सलमान के कारीगरों ने तकरीबन 400 लोगों की मुफ्त कटिंग की. बेटी होने की खुशी को अलग अंदाज में मनाने वाले सलमान खान का कहना है कि लोग बेटा और बेटी में फर्क करते हैं लेकिन उसे बेटी की पैदाईश पर काफी खुशी हुई क्योंकि बेटियां एक नहीं दो घरों की इज्जत बढ़ाती है. शायद इसी हालात पर किसी कवि ने क्या खूब लिखा है.
रोशन करेगा बेटा तो बस एक ही कुल को
दो दो कुलों का जिम्मा उठाती हैं बेटियां
ZEE SALAAM LIVE TV