Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1583059
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंनवाजुद्दीन सिद्दीकी को भाई ने ही सुनाई खरी-खरी, कहा- कबाड़ी, दल्ले, बकरे बेचने वाले...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भाई ने ही सुनाई खरी-खरी, कहा- कबाड़ी, दल्ले, बकरे बेचने वाले...

Nawazuddin Siddiqui Brother: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने भाई ने उनको खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि वो लोगों को खरीद रहे हैं. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भाई ने ही सुनाई खरी-खरी, कहा- कबाड़ी, दल्ले, बकरे बेचने वाले...

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले उनकी पत्नी ने उनपर संगीन आरोप लगाए. इसके अलावा हाउस हेल्पर (नौकरानी) ने भी उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. हालांकि नौकरानी के आरोपों से एक्टर को जल्द क्लीन चिट मिल गई. दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्पर एक दिन में ही अपने बयान से पलट गई. 

नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप से क्लीन चिट मिलने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उन हमला बोल दिया है और बहुत सख्त अल्फाज़ का इस्तेमाल किया है. एक्टर के भाई शम्स नवाब ने अपने ट्वीट में लिखा, "स्क्रिप्टेड है ये. कितनों को खरीदोगे? बैंक बैलेंस खत्म ना हो जाए. आपका तो अब काम भी चौपट है और रुकी फिल्मों के कारण फिल्म इंडस्ट्री का 150 करोड़ रुपए अटका रखा है. सही है, कबाड़ी, दल्ले और बकरे बेचने वाले ही इसको हांकते हुए नरक में लेकर जाएँगे."

क्या है नवाजुद्दीन और नौकरानी का पूरा मामला?
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के वकील ने एक नौजवान लड़की का वीडियो शेयर किया था. दावा किया गया था कि यह लड़की नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दुबई वाले घर में हाउस हेल्पर का काम करती है. लड़की का नाम सपना रॉबिन मसीह बताया गया. लड़की का कहना है कि एक्टर ने उनसे झूठ बोला और काम पर रखा. उनका कहना है कि वो दुबई में फंसी हुई है. एक्टर यहां पर उसे अकेले छोड़ा हुआ है और कोई भी खाने-पीने का इंतेजाम नहीं किया. हालांकि नौकरानी महज़ एक दिन में अपने बयान से पलट गई और कहा कि एक्टर अच्छा इंसान बताते हुए बेगुनाह भी कहा. 

Add Zee News as a Preferred Source

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news