Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam811026
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअनंतनाग में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंक कर भागे Terrorist

अनंतनाग में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंक कर भागे Terrorist

हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया और आतंकियों तलाश शुरू कर दी है. साथ ही उन सभी रास्तों के बंद कर दिया गया है जहां से आतंकियों के भागने की संभावना है.

अनंतनाग में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंक कर भागे Terrorist

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) के अचबल इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर आंतकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान और आम नागरिक के ज़ख्मी होने की खबर है. 

बताया जा रहा है कि अचबल इलाके के मेन बस स्टेंड पर ये ग्रेनेड फेंका गया. यहां पर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी तैनात है. ये ग्रेनेड सड़क पर जाकर फट गया जिससे एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया. हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया और आतंकियों तलाश शुरू कर दी है. साथ ही उन सभी रास्तों के बंद कर दिया गया है जहां से आतंकियों के भागने की संभावना है. 

यह भी देखें: Sana Khan ने मां बनने के सवाल पर कही बड़ी बात, ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

ज़ख्मी सीआरपीए जवान और नागरिक को फौरी तौर पर जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news