)
ग्वालियर: ग्वालियर के इंदरगंज चौराहे पर मौजूद एक पेंट की दुकान में शदीद आग लग गई है. इस दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में एक परिवार रहता था. आग लगने की वजह से परिवार बच्चों के साथ फंस गया. जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल आग को बुझाने की कोशिशें और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
बता दें कि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. जाए वारदात पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है. रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस लोगों को निकालने की कोशिश में जुटी है. आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
Zee Salaam Live TV