Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1630521
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंछोटे पर्दे के स्टार Vivian Dsena ने कबूला इस्लाम, शादी रचा बोलीं अब मिली शांति

छोटे पर्दे के स्टार Vivian Dsena ने कबूला इस्लाम, शादी रचा बोलीं अब मिली शांति

Vivian Dsena Accepted Islam: एक्टर विवियन जीसेना ने इस्लाम कबूल कर लिया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया. उन्होंने अपनी बीवी और अपनी बेटी के बारे में भी बात की.

छोटे पर्दे के स्टार Vivian Dsena ने कबूला इस्लाम, शादी रचा बोलीं अब मिली शांति

Vivian Dsena Accepted Islam: छोटे पर्दे के स्टार विवियन जीसेना ने अपनी जिंदगी से मुताल्लिक एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने मीडिया से बताया है कि उन्होंने 4 साल पहले यानी कि 2019 में इस्लाम को अपनाया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने रमजान में ही इस्लाम कुबूल कर लिया था. विवियन जीसेना ईसाई परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

शादी का किया खुलासा

अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिछले साल मिश्र में शादी भी कर ली है. एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "हां मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की एक बेटी भी है. मेरी शादी से किसी को क्या लेना देना है? इसमें क्या बड़ी बात है? मैं अपनी शादी और अपनी बेटी के बारे में बता देता लेकिन सही वक्त का इंतजार कर रहा था. मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करता हूं. मैं नहीं चाहता कि मेरी फैमली लाइमलाइट में बनी रहे. मेरी बीवी नूरान भी यही चाहती है. विवियन ने पिछले साल ही शादी की थी."

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: खजूर से रोजा खोलने पर क्यों दिया जाता है जोर; धार्मिक के साथ सेहत से भी जुड़ा है मामला

धर्म के बारे में की बात

एक्टर ने अपने धर्म बदलने के बारे में बताते हुए कहा कि "मेरी जैसी जिंदगी वैसी की वैसी ही है. ज्यादा कुछ नहीं बदला है. मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ था और अब इस्लाम कबूल कर चुका हूं. चार साल पहले रमजान के पाक महीने में मैंने इस्लाम कबूला था. अब मैं हर रोज पांच वक्त की नमाज आदा करता हूं. मन को बहुत शांति मिलती है. इसलिए अब आप लोग कयास लगाने और बातें बनाना बंद करें."

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news