Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1569416
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDelhi: दिल्ली में औरतों ने पुलिसवाले पर किया लाल मिर्च से हमला; कई दिनों से कर रही थी इस बात का विरोध

Delhi: दिल्ली में औरतों ने पुलिसवाले पर किया 'लाल मिर्च' से हमला; कई दिनों से कर रही थी इस बात का विरोध

Attack on Police: महरौली में DDA अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव चला रहा है. इस बीच इल्जाम है कि यहां मकामी औरतों ने पुलिस के ऊपर लाल मिर्च डाल दी है.

Delhi:  दिल्ली में औरतों ने पुलिसवाले पर किया 'लाल मिर्च' से हमला; कई दिनों से कर रही थी इस बात का विरोध

Attack on Police: दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव चला रहा है. मकामी लोग इसका विरोध कर रहे हैं. रविवार को सेक्योरिटी फोर्सेज के साथ DDA अतिक्रमण हटा रहा था. इल्जाम है कि यहां की औरतों ने पुलिस पर लाल मिर्च डाल दी. इसके बाद कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिसवालों पर इल्जाम है कि उन्होंने औरतों पर लाठी चलाई थी.

प्रशासन ने चिपकाया था नोटिस

इससे पहले प्रशासन ने गैर कानूनी ढांचों को गिराने के लिए दीवार पर पोस्टर चिपकाए थे. अतिक्रमण के खिलाफ 10 फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की तरफ से लोगों को आदेश दिया गया था कि वह 10 फरवरी तक अनाधिकृत ढांचों को हटा लें. प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में लिखा था कि "जिस जमीन पर डिमोलिशन किया जा रहा है वो महरौली पुरातत्व पार्क का हिस्सा है और इससे पार्क के विकास में बाधा आ रही है."

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने किया लाठी चार्ज से इंकार

बताया जाता है कि तकरीबन 1200 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण हटाया जा चुका है. कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस लाठीचार्ज की घटनाओं से इंकार करती है. 

यह भी पढ़ें: Delhi: बवाना की फैक्ट्री में दुखद हादसा, Lift में दबने से नाबालिग़ बच्चे की मौत

AAP ने लगाया इल्जाम

मामले में दिल्ली में आरोप प्रत्यारोप जारी हो गया है. DDA के एक्शन को लेकर मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला किया है. "बीजेपी को कुछ करना नहीं आता है, सिर्फ तोड़ना आता है. बीजेपी कभी संविधान तोड़ती है, कभी सुप्रीम कोर्ट का आदेश तोड़ती है. अब लोगों के बनाए घरों को तोड़ रही है."

BJP ने किया पलटवार

इसका जवाब देते हुए बीजेपी के स्पीकर प्रवीण शंकर ने कहा कि "ये पत्र और उसका प्रचार बेशर्मी की परिकाष्ठा है. दोषी अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दो. महरौली मे डिमोलिशन दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के सर्वे रिकार्ड के आधार पर हो रहा है. अब जब दर्जनों मकान टूट गए तब कैलाश गहलोत बेशर्मी से कह रहे हैं, 'हमारा Revenue Survey गलत है."

हालत तनावपूर्ण

मकामी लोगों का कहना है कि अदालत से उन्हें स्टे मिल गया है. जबकि DDA अफसरों का कहना है कि जब तक उनके पास कोर्ट की स्टे कॉपी नहीं आ जाती तब तक वह रुकने वाले नहीं हैं. ऐसे में यहां हालत गंभीर बनी हुई है. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news