Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1631154
Zee SalaamZee Salaam Viralइस शख्स ने गुड़िया से की शादी: बच्चे भी पैदा कर रहा है, अब तक तीन बच्चों का बन चुका है पिता

इस शख्स ने गुड़िया से की शादी: बच्चे भी पैदा कर रहा है, अब तक तीन बच्चों का बन चुका है पिता

कई इंसान अपनी जिंदगी बड़े ही अजीब-अजीब काम करता है. एक ऐसा ही मामला अमेरिका में सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने गुड़िया से शादी की हुई है, जिसने हाल ही में तीसरे बच्चे को जन्म दिया है. पढ़िए पूरी खबर

इस शख्स ने गुड़िया से की शादी: बच्चे भी पैदा कर रहा है, अब तक तीन बच्चों का बन चुका है पिता

Viral News: जब आप छोटे होंगे या फिर आपके परिवार में जो छोटे बच्चे होंगे वो खेल-खेल के दौरान गुड्डे और गुड़िया की आपस में शादी करवाते हैं. ऐसा अक्सर बच्चे आपस में खेलते हुए करते हैं लेकिन अगर हम कहें कि एक शख्स ने हकीकत में एक गुड़िया से शादी कर ली, यहां तक कि उस गुड़िया से बच्चे पैदा भी कर रहा है, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. 

मामला अमेरिका के साउथ मुल्क कोलंबिया का है. यहां एक शख्स ने हकीकत में गुड़िया से शादी कर ली और उसकी मदद से बच्चे भी पैदा कर रहा है. मेल ऑनलाइन के मुताबिक शख्स का नाम क्रिस्टियन मोंटेनेग्रो है, जिसने अपनी खूबसूरत गुड़िया यानी पत्नी का नाम नताल्या रखा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि नताल्या तीन बच्चों की मां भी है. पहले ही तनाल्या के दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) दे चुकी है, इसके अलावा हाल ही में उसने एक और बेटे को जन्म दिया है. 

हालांकि इस गुड़िया से पैदा होने वाले बच्चे भी गुड्डे गुड़िया ही होते हैं. हैरानी की बात है कि शख्स ने अपने ही घर में लेबर रूम बनाया हुआ है. जहां उसकी पत्नी नताल्या बच्चों को जन्म देती है. तीसरे बच्चे की डिलीवरी के दौरान क्रिस्टियन भी लेबर रूम था और वहां से उसने सेल्फी भी पोस्ट की. जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बड़े आकार की गुड़िया बेड पर लेटी हुई है उसके पेट पर बच्चा लेटा हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यूजर्स इन तस्वीरों पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने आलोचना भी की है. लेकिन क्रिस्टियन उनमें से कुछ लोगों के जवाब भी देता है. क्रिस्टियन का कहना है कि वो नताल्या के मिलने से पहले बहुत अकेला था. उसका आगे कहना है कि मैं उसके साथ बहुत खुश हूं, उसके साथ बात भी करता हूं. इसके अलावा मैं उसके सोता, उठता बैठता और टीवी देखने जैसे काम करता हूं. हालांकि ये शख्स ऐसा क्यों करता है इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई गई लेकिन दुनिया में यह पहला केस नहीं है. इससे पहले भी कुछ पुरुष और महिलाओं ने गुड्डे-गुड़ियों से शादी की है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news