)
Viral Video: इन दिनों मध्य प्रदेश के जबलपुर की शादी विवादों में है. जबलपुर के एक मुस्लिम शख्स हसनैन ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपर कलेक्टर और शादी अधिकारी को आवेदन दिया है. इस पर अधिकारियों ने दोनों के परिवारों से खत लिख कर आपत्ति मांगी. इसके बाद लड़की के घर वालों ने आवेदन दिया है कि उनकी बेटी से बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शादी कराई जा रही है. हिंदूवादी संगठनों ने इस शादी पर आपत्ति जताई है. अब इस मामले में लड़की का बयान आया है. लड़की ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है.
देखें वायरल वीडियो:
लड़की पर प्रेशर
लड़की का कहना है कि "मुझ पर जो प्रेशर बनाया जा रहा है, सोशल मीडिया के जरिए, मेरे खानदान के जरिए. अगर मुझे कुछ भी होता है, तो इसका इल्जाम इन सभी पर जाएगा. जो भी शख्स इस टॉपिक पर अपना अधिकार समझकर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, अपना मतलब निकाल रहे हैं, वो मुझे बहुत बुरा लग रहा है. मेरे फोटो और वीडियो गलत तरीके से वायरल किए जा रहे हैं. मेरे साथ जो लड़का है उसके भी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं."
आजादी दीजिए
लड़की ने आगे कहा कि "आप मुझे आजादी दीजिए. स्वतंत्रता का मुझे अधिकार है. शादी करने का अधिकार है. आप मुझसे मेरा अधिकार छीन रहे हैं. आप अगर मुझ पर ऐसे प्रेशन डालेंगे, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं. इन सब चीजों का इल्जाम उन सब पर जाएगा, जिनका मैंने नाम लिया है. जो लोग इनका साथ दे रहे हैं और इनकी बातों को पोस्ट कर रहे हैं, गलत तरीके से इसे इस्तेमाल कर रहे हैं. उन सब पर इसका इल्जाम जाएगा."
हिंदू संगठन मुखालिफ
आपको बता दें कि हिंदूवादी संगठन मुस्लिम लड़के पर इल्जाम लगा रहे हैं कि वह लव जिहाद कर रहा है. हिंदू संगठन इस शादी को रुकवाने के लिए हर मुम्किन कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में लड़की का कहना है कि अगर मुझे कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों पर जाएगी.