साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह बात करें तो लोगों का कहना है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं.
Trending Photos
नई दिल्ली: शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता (KKR) के दरमियान खेले गए आईपीएल के फाइनल में मुकाबिले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके ने केकेआर को शिकस्त देकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया. इस मैच के दौरान के कई ऐसा लम्हे रहे हैं जिनका जिक्र अभी तक मीडिया और सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. इन्हीं में से एक है महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के कई वीडियो और तस्वीरें.
साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह बात करें तो लोगों का कहना है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुरेश रैना (Suresh Raina) की पत्नी प्रियंका रैना (Priyanka Raina) ने बताया है कि साक्षी प्रेग्नेंट (MS Dhoni Wife Pregnent) हैं और 2022 में उनके घर नया मेहमान आने वाला है.
यह भी देखिए: IPL FINAL: मैच जीतने के बाद किससे मोबाइल पर बात कर रहे हैं MS Dhoni? देखिए VIDEO
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने साल 2015 में एक बेटी को जन्म दिया था. जिसका नाम जीवा धोनी (Jiva Dhoni) है. जानकारी के मुताबिक जिस समय बेटी का जन्म हुआ था तो धोनी वहां पर मौजूद नहीं थे. धोनी उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हो रहे वर्ल्ड कप में टीम की कप्तान कर रहे थे. धोनी ने करीब 3 महीने बाद बेटी जीवा को देखा था.
यह भी देखिए: IPL Final: मैच जीतने के बाद कुछ इस तरह झूमी धोनी, रैना और उथप्पा की पत्नी, देखिए VIDEO
बता दें कि चेन्नई और कोलकाता के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में देखा गया कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना और रॉबिन उथप्पा की पत्नी भी साक्षी धोनी के साथ बैठी थीं और चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट कर रही थीं. हालांकि धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा IPL 2021 सीजन के दौरान CSK के सभी मैचों में नजर आ चुकी हैं। फाइनल में चेन्नई की जीत के बाद दोनों ग्राउंड पर भी आईं.
ZEE SALAAM LIVE TV