संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य चुने गए ये 5 देश, जानिए किन देशों की लेंगे जगह
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य चुने गए ये 5 देश, जानिए किन देशों की लेंगे जगह

महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्कीर ने गुप्त मतदान के ज़रिए चुने गए देशों के नामों का ऐलान किया और उन्हें मुबारकबाद दी. 

फाइल फोटो

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शुक्रवार को पांच देशों ब्राजील, UAE,अल्बानिया, घाना और गबोन को अस्थाई सदस्य निर्वाचित किया गया. अल्बानिया पहली बार परिषद का सदस्य चुना गया है वहीं ब्राजील का काउंसिल में शामिल होने का यह 11वां मौका है. काउंसिल में अस्थाई मेंबर्स दो साल के लिए चुने जाते हैं. अफ्रीका की दो सीटों के लिए त्रिपक्षीय मुकाबला था लेकिन सोमवार को कांगो ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी.

15 सदस्यों वाले सिक्योरिटी काउंसिल की सदस्यता हासिल करने को बड़ी उपलब्धि के तौर देखा जाता है क्योंकि यह मंच देशों को सीरिया, यमन, माली और म्यांमा में संघर्ष से ले कर उत्तर कोरिया और ईरान से परमाणु खतरे तथा आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट और अलकायदा के हमलों के संबंध में मजबूती से अपनी बात रखने का मौका देता है.

यह भी देखिए: अमेरिकी मुस्लिम सांसद ने US और Israel को लेकर दिया बड़ा बयान, यहूदी सांसद हुए नाराज

महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्कीर ने गुप्त मतदान के ज़रिए चुने गए देशों के नामों का ऐलान किया और उन्हें मुबारकबाद दी. काउंसिल के पांच नए मेंबर्स का कार्यकाल एक जनवरी से शुरू होगा और ये उन पांच देशों की जगह लेंगे जिनके दो साल की मियाद 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. ये पांच देश हैं- एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडियंस, ट्युनीशिया और वियतनाम.

यह भी देखिए: मेहुल चोकसी को डोमिनिका हाई कोर्ट से झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

पांच नए अस्थाई सदस्य, परिषद के पांच स्थाई सदस्य अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस और पिछले साल चुने गए अस्थाई सदस्य भारत, आयरलैंड, केन्या, मेक्सिको और नॉर्वे के साथ मिल कर काम करेंगे.

ZEE SALAAM LIVE TV

Trending news