)
Video Attack on Trump: शनिवार को जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिलवेनिया में रैली को खिताब कर रहे थे तभी उन पर गोलियों की बरसात कर दी गई. इस हमले में ट्रंप घायल हो गए हैं. गोली उनके कान को छू कर निकल गई है. इस हमले का वीडियो सामने आया है. हमले के वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप रैली को खिताब कर रहे हैं. इस दौरान गोलियों की आवाज सुनाई देती है.
#WATCH बटलर, पेनसिल्वेनिया (USA) में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई। उन्हें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा एक वाहन तक पहुंचाया गया।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी।"
(सोर्स - रॉयटर्स) pic.twitter.com/RQSTONZZdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2024
ट्रंप पर हमले का वीडियो
गोलियों की आवाज सुनते ही डोनाल्ड ट्रंप बैठ जाते हैं. उनके आस-पास के लोग भी गोलियों की आवाज सुन कर बैठ गए. थोड़ी देर बाद उनके गार्ड बंदूक लेकर उनके पास पहुंच गए. इसके बाद कुछ और गार्ड आए और डोनाल्ड ट्रंप घेर लिया. इसके बाद सुरक्षा घेरे में उनको वहां से ले गए. गार्ड डब ट्रंप को ले जा रहे हैं तो उनके कान कान से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है. गार्ड जब ट्रंप को सुरक्षा घेरे में घेरे हुए हैं उस दौरान वह रैली की तरफ इशारा कर रहे हैं. मानो वह कह रहे हों कि चुनावों में हम ही जीतेंगे.
हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?
खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस गाड़ी तक ले गए. जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अमेरिकी सूक्रेट सर्विस ने कहा है कि "पूर्व राष्ट्रपति महफूज हैं और आगे की जानकारी मिलने पर जारी की जाएगी." डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा है कि "मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी. बहुत खून बह रहा था, इसलिए मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है."
जो वाइडेन ने दिया बयान
ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि "अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है." जिन लोगों ने US के पूर्व राष्ट्रपति पर हमला किया उन दोनों को मार गिराया गया है.