)
US President: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं. उन्होंने अपनी जगह पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम सुझाया है. 81 वर्षीय राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार नहीं करने और अपने कार्यकाल के शेष समय के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला फैसला कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था. और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला रहा है." अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं.
इस खबर को हम अपडेट कर रहे है.