)
दिल्ली स्कूल विंटर वेकेशन:
Delhi School's Winter Vacation: दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां होगी. इसके अलावा ज्यादातर प्राइवेट स्कूल भी अगले हफ्ते या 1 जनवरी से विंटर वकेशन के लिए 15 दिन तक बंद होने वाले हैं. इस दौरान स्कूलों में सीनियर स्टूडेंट्स के लिए लिए रिविजन क्लासेज चलेंगी.
BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन:
बीएसएफ ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. जवानों ने पंजाब के अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सरहद पर भारतीय इलाके में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.45 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के बीओपी पुलमोरां के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
J&K में कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. यह छापेमारी किन ठिकानों पर की जा रही और किस मकसद से की जा रही है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है. अपडेट के लिए बने रहें जी सलाम के साथ.
Wisden's T20 team of the year:
विजडन ने T20 team of the year का ऐलान कर दिया है. इसमें भारतीयों से ज्यादा पाकिस्तानी दिखाई दे रहे हैं. देखिए लिस्ट
Wisden’s T20I team of the year: 3 पाकिस्तानी, 3 इंग्लिश, 2 भारतीय और जिम्बाब्वे का खिलाड़ी
Corona Update: कोरोना को लेकर सरकारें अलर्ट मोड पर हैं. कुछ राज्यों में पब्लिक के लिए गाइलाइंस जारी की गई हैं. जानिए आपके राज्य में क्या है कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन.
कोरोना को लेकर किस राज्य में क्या लगी पाबंदी, देखिए आपके राज्य की क्या है स्थिति
Corona: आज राज्य के मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे मांडविया
कोरोना वायरस को लेकर देश एक बार फिर अलर्ट मोड में चला गया है. साथ ही सरकारों ने भी एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज यानी शुक्रवार को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान सभी राज्यों/UTs के इंतेजामात को लेकर चर्चा होगी. साथ ही इस बीमारी से किस तरह निपटना इसको लेकर गौर किया जाएगा.