)
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बंकर में ली पनाह
रूस के सरकारी चैनल के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडमिर जेलेंसकी ने बंकर में पनाह ली है. आपको बता दें रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंच चुकी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति से बात
दोनों देशों की बीच युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से बातचीत की. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी.
विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले कुछ दिनों में 4000 भारतीय शहरियों पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं. दिल्ली में MEA कंट्रोल रूम को 980 कॉल और 850 ईमेल मिले हैं.
यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकाने तबाह, 11 एयरबेस पर रूस का कब्जा
रूसी फौज ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 70 ठिकानों को तबाह कर दिया है. साथ ही यूक्रेन के 11 एयरबेस पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है.
ताजा जानकारी मिल रही है कि यूक्रेन के फौजी प्लेन क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक यह प्लेन क्रैश राजधानी कीव में हुआ है. इस प्लेन में 14 सवार थे.
"यूरोपीय तारीख में टर्निंग पॉइंट है रूस का हमला"
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा रूस का हमला यूरोपीय तारीख में टर्निंग पॉइंट है.
रशिया-यूक्रेन मामले पर पीएम मोदी मीटिंग कर रहे हैं. रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, गृह मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं
यूक्रेन की राजधानी में घुसी रूसी फौज
न्यूज एजेंसियों के ज़रिए खबर मिल रही है कि रूसी फौज यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है और वहां कई हमले कर चुकी है.
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 4 रूसी टैंकों को तबाह कर दिया है.
"जो भी रूस के खिलाफ हथियार उठाना चाहता है वो फौज ज्वाइन कर ले"
तेज़ी से बिगड़ते हालात को देखते हुए यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि रूस के खिलाफ जो भी हथियार उठाना चाहता है वो फौज में शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा है कि जो हथियार उठाने के काबिल है और तैयार है तो उसे लड़ने के लिए देश के टेरिटोरियर डिफेंस फोर्स की रैक में शामिल हो सकता है.
विदेश मंत्रालय मे बताया है कि यूक्रेन में हालातों के मद्देनज़र नई दिल्ली में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.
यूक्रेन से 18 हजार भारतीय को निकालने की कोशिशों में लगी है भारत सरकार: विदेश मंत्रालय
यूक्रेन में फंसे यूपी हापुड़ के फैसल खान ने वीडियो शेयर कर भारत सरकार से लगाई मदद कि गुहार#UkraineRussia #UkraineRussiaConflict #UkraineRussiaCrisis #Hapur
READ : https://t.co/BLRNQp4wLA pic.twitter.com/6koECLAXfI
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) February 24, 2022
नाटों ने उठाया बड़ा कदम
नाटो के दूतों ने इमरजेंसी बातचीत के बाद एक बयान में कहा, हम गठबंधन के पूर्वी हिस्से में अतिरिक्त रक्षात्मक जमीनी और वायुसेना, साथ ही अतिरिक्त समुद्री परिसंपत्ति तैनात कर रहे हैं. बयान में कहा गया, ‘‘हमने सभी हालात का जवाब देने के लिए अपनी फोर्स की तैयारी बढ़ा दी है.
यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेनी की फौज अब तक रूस के सात लड़ाकू विमानों को गिरा चुकी है. रशिया के ज़रिए अलग मुल्क की मान्यता पाये लुहांस्क प्रान्त में यूक्रेन ने गिराया रूस सातवां लड़ाकू विमान.
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने उसके 40 फौजी को मार गिराया है. इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि 10 नागरिकों की भी मौत हुई है और कई लोग जख्मी भी हैं.
Russia Ukraine War Live Update in Hindi: दुनिया को जिस बात का डर था आखिर वही हो गया. दुनियाभर के देश कोरोना महामारी की से उभरे ही थे कि रूस और यूक्रेन के बीच चला आ रहा विवाद बढ़ गया और नौबत ये आ गई कि उस विवाद ने जंगी रूप धारण कर लिया. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने यूक्रने पर हमले का आदेश दे दिया. हालांकि उन्हें कई देशों ने यह कदम ना उठाने की अपील की थी लेकिन उन्होंने सभी को दरकिनार करते हुए यह फैसला लिया. नीचे देखिए पल-पल का लाइव अपडेट