लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल
Advertisement
trendingNow1278330

लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

लॉस एंजिलिस : लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लावर स्ट्रीट के द स्टैंडर्ड में गोलीबारी कल देर रात करीब ढ़ाई बजे शुरू हुई। चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टीवी रिपोर्टों में दरवाजों के टूटे हुए शीशे और खून से लथपथ कपड़े दिखाए गए। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित होटल में रह रहे थे या नहीं। गोलीबारी की घटना के बारे में अभी संक्षिप्त जानकारी ही मिल पाई है।

Trending news