Navpancham Rajyog in Hindi: वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोगों के बारे में बताया गया है. ग्रह गोचर, ग्रहों की युति और ग्रहों की अलग-अलग भावों में स्थिति से ये राजयोग बनते हैं. ये राजयोग बहुत शुभ फल देते हैं. इस समय मंगल ग्रह मिथुन राशि में हैं, वहीं शनि कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं. इस तरह शनि का उदय और मंगल गोचर मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. दरअसल, इस समय शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजमान हैं. यह नवपंचम राजयोग 3 राशि के जातकों को बड़ा लाभ देगा. आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

नवपंचम राजयोग चमकाएगा इन लोगों का भाग्‍य 


मेष राशि - मेष राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग बहुत अच्‍छा फल देगा. इन जातकों का साहस और ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ रहेगा. वे आसानी से काम पूरे कर लेंगे. कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा. यात्राओं से लाभ होगा. आईटी सेक्‍टर के लोग सबसे ज्‍यादा लाभ होगा. पैसा मिलेगा. 


कन्या राशि - कन्‍या राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग कामकाज में लाभ देगा. नौकरी में पदोन्‍नति मिल सकती है. सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं. बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है. बड़ी कंपनी से ऊंचे पद की नौकरी का ऑफर आ सकता है. आपके शत्रु खत्‍म होंगे. संपत्ति संबंधी लाभ होगा. 


कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग मान-सम्‍मान दिलाएगा. वर्कप्‍लेस पर प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी. कारोबार बढ़ेगा. अपने मित्रों और भाइयों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे. आपके जीवन में धन की आवक बढ़ेगी. उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए अच्‍छा समय है. 


 


ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल


 


 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

 


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)