इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर असर!
Advertisement

इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर असर!

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था और इसके बाद अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगना बाकी है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका बड़ा असर भी होगा. 

फाइल फोटो

Chandra Grahan 2023 Date Time in India: साल 2023 में 4 ग्रहण लगने हैं, जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं. अब तक एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 5 मई, शुक्रवार को लगा था. अब बारी है अगले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की. अब तक जो 2 ग्रहण लगे, वे भारत में नजर नहीं आई, लिहाजा उनका सूतक काल भी नहीं माना गया. लेकिन अब जो साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगना है, वह भारत में दिखाई भी देगा और इसका प्रभाव भी पड़ेगा. 

कब लगेगा साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार को लगेगा. यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण बेहद खास रहेगा क्योंकि यह पूरे साल में लगने वाले सभी ग्रहणों में एक मात्र ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा. भारत में दिखाई देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. साल 2023 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में 29 अक्टूबर की मध्‍यरात्रि 01:06 पर शुरू होगा और 02:22 पर समाप्त हो जाएगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी.

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल

29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी माना जाएगा. चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ समेत सभी शुभ कार्य वर्जित होंगे. मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे. चंद्र ग्रहण समाप्‍त होने के बाद स्‍नान करें और इसके बाद ही भगवान को स्‍पर्श करें. चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ध्‍यान रहे कि चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान बाहर ना निकलें, भगवान का स्‍मरण करें, ग्रहण के दौरान कुछ खाने-पीने से बचें. चंद्र ग्रहण के बाद स्‍नान-दान जरूर करें. 

पुरुषों की तरह महिला नागा साधु भी रहती हैं निर्वस्‍त्र? केवल इस समय आती हैं दुनिया के सामने 

ये है नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news