Advertisement
trendingNow12100756

अगले 12 महीने में ये 4 कारें लॉन्च कर सकती है Maruti, इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल

Upcoming Maruti Cars: अगले करीब 12 महीनों में मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 4 नई कारें लॉन्च करेगी. यह eVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक स्पेस में भी एंट्री करेगी.

अगले 12 महीने में ये 4 कारें लॉन्च कर सकती है Maruti, इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल

Upcoming Maruti Suzuki Cars: अगले करीब 12 महीनों में मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 4 नई कारें लॉन्च करेगी. यह eVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ इलेक्ट्रिक स्पेस में भी एंट्री करेगी. इसके अलावा, नई पीढ़ी की स्विफ्ट और डिजायर को अगले 2-3 महीनों में पेश किया जाना है. इतना ही नहीं, MSIL ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एक नई 3-रो एसयूवी भी तैयार कर रही है, जिसके 2024 की पहली तिमाही में आने की संभावना है.

नई पीढ़ी की सुजुकी स्विफ्ट को जापानी बाजार में पहले ही पेश किया जा चुका है. नई स्विफ्ट और डिजायर को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. हैचबैक के फरवरी-मार्च 2024 में आने की संभावना है जबकि नई डिजायर के 2024 की दूसरी तिमाही में आने की उम्मीद है. 

दोनों मॉडल मॉडिफाइड HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, जो बलेनो में भी मिलता है. इनका इंटीरियर बलेनो हैचबैक जैसा हो सकता है. नई स्विफ्ट और डिजायर में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज इंजन होने की उम्मीद है, जो 82bhp और 108Nm जनरेट कर सकताहै.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन सितंबर-अक्टूबर 2024 के आसपास पेश किया जा सकता है. नया मॉडल सुजुकी के गुजरात के प्लांट में बनेगा. यह बिल्कुल नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो बैटरी ऑप्शन- 60kWh और 48kWh के साथ पेश किए जाने की संभावना है.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का थ्री-रो वर्जन 2024 की पहली तिमाही में (संभवतः फरवरी में) लॉन्च किया जा सकता है. नए मॉडल को पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की संभावना है. बाजार में यह महिंद्रा XUV700, Hyundai Alcazar और Tata Safari को टक्कर देगी.

About the Author
author img
Lakshya Rana

लक्ष्य राणा को पत्रकारिता में आठ सोलों का अनुभव है. ऑटोमोबाइल में उनकी बहुत दिलचस्पी है और बीते लगभग दो सालों से ऑटोमोटिव सेक्टर कवर कर रहे हैं. उनसे Lakshya...और पढ़ें

TAGS

Trending news