Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
Advertisement
trendingNow11613215

Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Friday Remedies:  क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन सी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए जो आपके लिए मुसीबत बन सकती है. मान्यता है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी की मनाही है.

शुक्रवार को ना खरीदें ये चीजें

Shukawar Ke Upay In Hindi: शुक्रवार के उपाय और टोटके लगभग सभी लोग जानते होंगे कि किसी तरह से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं अगर वो आपसे नाराज हो गई हैं तो कौन से व्रत, उपवास और किस तरह की चीजें से उन्हें मना सकते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन सी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए जो आपके लिए मुसीबत बन सकती है. मान्यता है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी की मनाही है तो चालिए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए. 

शुक्रवार को न खरीदें ये चीजें 

- शुक्रवार के दिन रसोई यानी किचन का कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए. 

-  शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ का सामना खरीदना अच्छ नहीं माना जाता है. 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन रुपयों-पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं. 

- शुक्रवार के दिन किसी को चीनी (शक्कर) देने की मनाही है. यदि कोई आपसे शक्कर मांगे तो आप विनम्रतापूर्वक माना कर दें. अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो इससे आपका शुक्र ग्रह कमजोर होता है. 

- शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को करने से बचना चाहिए. ज्योतिस शास्त्र के अनुसार इस दिन  प्रॉपर्टी से जुड़ा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है 

शुक्रवार को रखें इन चीजों का ध्यान

- शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्रदेव का भी माना गया है. इस दिन शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीद सकते हैं. या फिर इस दिन आप चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं. 

- इस दिन आप साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें. क्योंकि माता लक्ष्मी स्वच्छ स्थान में ही निवास करती हैं.

- शुक्रवार के दिन फटे-पुराने या मैले कपड़े बिल्कुल भी मत पहनें, इस दिन आप कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. 

- शुक्रवार के दिन आप सजावट का सामान, गैजेट्स आदि की खरीदारी कर सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव अपनी कृपा आप पर बनाए रखेंगी.

 अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news