Petrol-Diesel Prices Today: चुनाव खत्म होते ही बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम! फटाफट चेक करें नए रेट
Advertisement

Petrol-Diesel Prices Today: चुनाव खत्म होते ही बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम! फटाफट चेक करें नए रेट

 Petrol-Diesel Prices 08 March: चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं हैं. आज के जारी हुए नए रेट के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है. आइए जानते हैं देश भर के शहरों का हाल. 

Petrol-Diesel Price Today

नई दिल्ली: Petrol-Diesel Prices Today: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Prices Today) के आज के भाव जारी कर दिए हैं. क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं. चुनाव खत्म हो चुके हैं, और इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलावकर दिए गए हैं. हालांकि, पिछले 3 महीने से  सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के भाव स्थिर रखे हैं. दिल्‍ली सहित देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं देश भर के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत. 

  1. चुनाव खत्म होते बदले कई शहरों में तेल के दाम 
  2. पेट्रोल की कीमत 82.96 रुपये और डीजल 77.13 रुपये लीटर 
  3. रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

कहां मिल रहा सस्ता पेट्रोल?

आज के जारी हुए नए रेट के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है. वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है. 

जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव

शहर                पेट्रोल   (रुपये/लीटर)      डीज़ल (रुपये/लीटर)

दिल्ली                    95.41                              86.67  
मुंबई                    109.98                              94.14  
चेन्नई                    101.40                              91.43  
कोलकाता             104.67                              89.79

ये भी पढ़ें-  7th Pay Commission: कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी! DA में हुआ 3% का इजाफा, सरकार ने कर दिया ऐलान

इन शहरों में हुआ फेरबदल

शहर                पेट्रोल   (रुपये/लीटर)      डीज़ल (रुपये/लीटर)

 गुरुग्राम                  95.68                             86.90 
 नोएडा                    95.64                             87.14  
 जयपुर                   107.06                            90.70 
 लनखऊ                 95.29                              86.81 
 पटना                   106.26                              91.43 

ऐसे चेक करें अपने शहर के रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. 

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Trending news