GK Quiz in Hindi: जब भी किसी कंपटीटिव एग्जाम की बात की जाती है तो उसमें जनरल नॉलेज के सवाल जरूर होते हैं.
Trending Photos
General Knowledge Trending Quiz: पढ़ाई की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. आज हम आपको जीके के ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के तो हैं ही लेकिन आसान भी हैं. उनके जवाब ऐसे नहीं हैं जो आपको मालूम न हों लेकिन हां आप उसका अंदाजा न लगा पाएं ऐसा हो सकता है. अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए हमारे इन सवालों को पढ़ने और समझने के लिए.
सवाल 1 - हार्ड करेंसी का क्या मतलब होता है?
जवाब 1 - ऐसी मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम हो.
सवाल 2 - कबड्डी खेल का जन्म दाता किस देश को माना जाता है?
जवाब 2 - भारत को कबड्डी खेल का जन्म दाता माना जाता है.
सवाल 3 - कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?
जवाब 3 - कौआ भूटान का राष्ट्रीय पक्षी है.
सवाल 4 - भारत का पहला उपग्रह कौन सा है?
जवाब 4 - भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट है.
सवाल 5 - लाल अंगूर कहां पाया जाता है?
जवाब 5 - जापान में लाल अंगूर पाया जाता है.
सवाल 6 - फल के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?
जवाब 6 - फल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है.
सवाल 7 - किस ग्रह के पास सबसे ज्यादा चंद्रमा है?
जवाब 7 - 145 चंद्रमा के साथ शनि ग्रह सबसे ऊपर है.
सवाल 8 - किस फल में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है?
जवाब 8 - कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है.
GK Quiz: कौन सा पक्षी हाथ लगाते ही मर जाता है?
सवाल 9 - किसानों का दोस्त किस जीव को कहा जाता है?
जवाब 9 - केंचुआ को किसानों का दोस्त कहा जाता है.
GK Quiz: दुनिया में ऐसा कौन सा पक्षी है जिसके पंख नहीं होते हैं?