ALP, RPF SI, JE, टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए RRB परीक्षा तारीखें rrbapply.gov.in पर जारी, यहां चेक करें शेड्यूल
Advertisement
trendingNow12463107

ALP, RPF SI, JE, टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए RRB परीक्षा तारीखें rrbapply.gov.in पर जारी, यहां चेक करें शेड्यूल

RRB Exam Dates 2024: आरआरबी ने एएलपी, आरपीएफ एसआई, तकनीशियन, जेई और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है.  उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर सिटी स्लिप, डेट्स चेक कर सकते हैं.

 

ALP, RPF SI, JE, टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए RRB परीक्षा तारीखें rrbapply.gov.in पर जारी, यहां चेक करें शेड्यूल
RRB Exam 2024 Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आज, 7 अक्टूबर को आरआरबी परीक्षा 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.  एएलपी, आरपीएफ एसआई, तकनीशियन, जेई और अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर चेक कर सकते हैं. कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल के साथ-साथ एग्जाम सिटी इफॉर्मेशन लिस्ट और अन्य जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं...
 
एएलपी, आरपीएफ एसआई, तकनीशियन, जेई और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तारीखों की घोषणा की है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां एग्जाम डेट्स चेक सकते हैं:
 
 
 Post Name  
                                               Exam Date
   Admit Card       Exam City       Slip
   ALP (CEN 01/2024)       
 25 से 29 नवंबर               22 नवंबर            15 नवंबर          
RPF SI (01/2024)                   
 02 से 05 दिसंबर               29 नवंबर                             22 नवंबर
 Technician (CEN 02/2024)             
16 से 26 दिसंबर               13 दिसंबर                 06  दिसंबर
JE and Others (CEN 03/2014)
06 से 13 दिसंबर       03 दिसंबर       26 नवंबर
Paramedical                       
जल्द ही       जल्द ही        जल्द ही
  NTPC                             
जल्द ही       जल्द ही           जल्द ही
 
आरआरबी ALP, RPF SI, JE, तकनीशियन एडमिट कार्ड 
उम्मीदवार परीक्षा शहर और डेट्स इंफॉर्मेशन लिंक में दी गई परीक्षा तारीखों से 4 दिन पहले अपना ई-कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं.  
 
इन बातों का भी रखें ख्याल
परीक्षा शहर और तारीख देखने और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तारीख से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा. 
 
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को ओरिजनल आधार कार्ड साथ लाना जरूरी है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश पाने के लिए वेबसाइट rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके आधार वेरिफिकेशन के जरिए से अपनी पहचान प्रमाणित करें, अगर पहले से नहीं किया गया है. 
 
आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट पर आधारित होता है और भर्ती केवल उम्मीदवार की योग्यता पर आधारित होती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें. 

Trending news