भारत के इन राज्यों को अब तक नहीं मिली कोई महिला मुख्यमंत्री, लंबी है State With No Woman CM लिस्ट
Advertisement
trendingNow12444953

भारत के इन राज्यों को अब तक नहीं मिली कोई महिला मुख्यमंत्री, लंबी है State With No Woman CM लिस्ट

State With No Woman CM: कहा जा रहा है कि हरियाणा में कुमारी सैलजा कांग्रेस का सीएम फेस हो सकती हैं. हालांकि, अभी इस पर पार्टी की ओर से कोई ऑफशियल स्टेटमेट नहीं आया है, लेकिन क्या आप उन राज्यों के नाम जानते हैं, जिन्हें अब तक कोई महिला सीएम नहीं मिली है.

भारत के इन राज्यों को अब तक नहीं मिली कोई महिला मुख्यमंत्री, लंबी है State With No Woman CM लिस्ट

List of State With No Woman CM: देश की आजादी के बाद से अब तक भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए पैर जमाना बहुत मुश्किल हैं.  बड़ी मेहनत के बाद राजनीति में अपनी पहचान बना भी ली तो सर्वोच्च पदों पर आसीन होना आसान नहीं है. आज भी कई प्रदेश महिला मुख्यमंत्री से वंचित ही रहे. आइए जानते हैं कि आखिर भारत के कौन-कौन से ऐसे राज्य हैं जहां अभी तक महिला सीएम नहीं बनी हैं. 

सबसे लंबे तक किस महिला ने किया शासन
अब तक भारत के 28 राज्यों में महिला मुख्यमंत्री रही हैं. इनमें से शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं हैं. वहीं जानकी रामचंद्रन का महिला सीएम के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल रहा है. अब देखते हैं दिल्ली में आतिशी मुख्यमंत्री पद की कमान कब तक संभाले रहेंगी. 

इन राज्यों में नहीं रहीं कोई महिला सीएम
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं. इस राज्य में अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी है.

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी कोई महिला अब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठी.

हरियाणा
हरियाणा में खेलों में महिलाओं का नेतृत्व सबसे आगे रहा है, लेकिन राजनीति में ऐसा देखने को नहीं मिला. खासतौर से शीर्ष नेतृत्व की बात करें तो हरियाणा अब तक बहुत पीछे है. यूं तो इस राज्य ने देश कई महिला पहलवान दिए, लेकिन अब तक यहां से कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी. 

अरुणाचल प्रदेश
इसी तरह से पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक पार्टी में महिलाओं की संख्या कम ही है. यहां भी अब तक किसी महिला ने मुख्यमंत्री पद की कमान नहीं संभाली.  

झारखंड 
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन अब तक वहां कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनीं. दरअसल, यहां की राजनीति में जनजातीय मुद्दों और विकास की समस्याओं के चलते महिलाओं की भागीदारी सीमित रही और हमेशा से पुरुषों का वर्चस्व बना रहा. 

मेघालय
मेघालय में भी यही राजनीति में महिलाओं का यही हाल है. यहां की समाजिक संरचना में हमेशा से ही पुरुषों का वर्चस्व रहा है. मेघालय भी उन राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं, जहां अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है. 

मणिपुर 
मणिपुर में भी कभी महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है, क्योंकि यहां की राजनीति हमेशा से जातीय संघर्षों और सामाजिक उथल-पुथल से प्रभावित रही है. 

त्रिपुरा और सिक्किम
इसके साथ ही भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक त्रिपुरा ने भी कभी महिला मुख्यमंत्री का नेतृत्व नहीं देखा. सिक्किम का नाम भी स्टेट विद नौ विमेन सीएम लिस्ट में शामिल है. 

मिजोरम 
मिजोरम  में भी कोई महिला सीएम अब तक नहीं रही हैं.

उत्तराखंड 
वहीं, देवभूमि उत्तराखंड में भी आज तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है.

तेलंगाना
दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी अभी कोई महिला सीएम नहीं रही हैं. 

कर्नाटक 
कर्नाटक में भी कोई महिला अब तक सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंची

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोई महिला सीएम नहीं रही है. यहां की सियासत में हमेशा से पुरुषों का दबदबा रहा है, इसी कारण महिलाओं को अभी तक सीएम पद पर नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में भी अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठी. 

Trending news