Sarkari Naukri: 4629 क्लर्क, स्टेनोग्राफर और चरपासी की भर्ती का अपडेट, ये रहा नोटिफिकेशन
Advertisement
trendingNow12261632

Sarkari Naukri: 4629 क्लर्क, स्टेनोग्राफर और चरपासी की भर्ती का अपडेट, ये रहा नोटिफिकेशन

Bombay High Court Recruitment 2024: बॉम्बे हाई कोर्ट (बीएचसी) ने महाराष्ट्र राज्य के अलग अलग जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/हमाल के पद पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है.

 

Sarkari Naukri: 4629 क्लर्क, स्टेनोग्राफर और चरपासी की भर्ती का अपडेट, ये रहा नोटिफिकेशन

Bombay High Court Recruitment 2024 Notice: बॉम्बे हाई कोर्ट (बीएचसी) ने महाराष्ट्र राज्य के अलग अलग जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/ हमाल के पद पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है. नोटिस के मुताबिक, बॉम्बे उच्च न्यायालय को स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/ हमाल के खाली पदों को भरने के लिए शुरू की गई.  केंद्रीय भर्ती प्रक्रिया-2023 पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, जब तक कोई अगला आदेश न आ जाए.

वे सभी उम्मीदवार जो स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/ हमाल पदों के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा हैं, वे बॉम्बे हाई कोर्ट (बीएचसी) की आधिकारिक वेबसाइट-https://bombyhighcourt.nic पर उपलब्ध नोटिस पीडीएफ देख सकते हैं.

Bombay High Court Recruitment 2024 Notice 
जो उम्मीदवार अलग अलग जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/ हमाल के लिए चयन प्रक्रिया के अलग अलग राउंड में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं. 

शॉर्ट नोटिस में आगे कहा गया है, "सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि, माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 17.05.2024 के विशेष अनुमति अपील (सी) संख्या (एस) 11351/2024 के निर्देशों के मद्देनजर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने अलग अलग जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/ हमाल के रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई.  केंद्रीय भर्ती प्रक्रिया-2023 पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, जब तक कोई अगला आदेश न आ जाए.

Bombay High Court Recruitment 2024 Overview 
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले अलग अलग पदों के लिए भर्ती अभियान के लिए डिटेल नोटिस जारी किया था. कुल 4629 वैकेंसी में से 2795 जूनियर क्लर्क पदों के लिए, 1266 चपरासी के लिए और शेष 568 स्टेनो पदों के लिए खाली हैं. पदों के लिए भर्ती अभियान के बारे में डिटेल जानकारी नीचे संक्षेप में दी गई है. आप बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा शुरू किए गए अभियान के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Download Bombay High Court 2024 Notice 

  • आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने के बाद लेटेस्ट अपडेट नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. 

  • बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट - https://bombyhighcourt.nic.in/ पर जाएं.

  • होम पेज पर नोटिस- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश लिंक पर क्लिक करें.

  • आपको होम पेज पर नोटिस पीडीएफ मिलेगा.

  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

Trending news