SSC Exam Calendar 2023-24: एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2023-24, जानिए कब किसका होना है पेपर और नोटिफिकेशन
Advertisement
trendingNow11489078

SSC Exam Calendar 2023-24: एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2023-24, जानिए कब किसका होना है पेपर और नोटिफिकेशन

SSC Exam Calendar 2023: कर्मचारी चयन आयोग इच्छुक आवेदकों को तारीखों के बारे में नोटिफाई करने के लिए आने वाली परीक्षाओं के एग्जाम कैलेंडर को अग्रिम रूप से प्रकाशित करता है.

SSC Exam Calendar 2023-24: एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2023-24, जानिए कब किसका होना है पेपर और नोटिफिकेशन

SSC Latest Exam Calendar: कर्मचारी चयन आयोग ने आने वाली प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर 2023-24 जारी कर दिया है. जीडी कॉन्स्टेबल, जेई, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, III और अन्य पदों जैसी अलग अलग वैकेंसी के लिए रजिस्टर सभी कैंडिडेट्स को उसी के मुताबिक परीक्षा की तैयारी के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023-24 पीडीएफ देखना चाहिए. 

इसलिए हम आपको एसएससी जेई परीक्षा तारीख 2023-24 के बारे में बता रहे हैं. ताकि आप आज से सिलेबस के मुताबिक अपनी तैयारी शुरू कर सकें. इसी तरह, एसएससी सीजीएल परीक्षा अनुसूची 2023-24 ग्रेजुएट आवेदकों के लिए बहुत जरूरी है जो नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आइए ssc.nic.in परीक्षा शेड्यूल 2023-24 और एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तारीख 2023-24 के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं.

SSC Exam Calendar 2023-24 PDF

  • कर्मचारी चयन आयोग इच्छुक आवेदकों को तारीखों के बारे में नोटिफाई करने के लिए आने वाली परीक्षाओं के परीक्षा कैलेंडर को अग्रिम रूप से प्रकाशित करता है.

  • एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023-24 पीडीएफ हमें अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन रिलीज करने की तारीख के बारे में नोटिफाई करता है.

  • एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पर नोटिफिकेशन की तारीख के साथ-साथ आवेदन के शुरूआत की तारीख और आखिरी तारीख का भी उल्लेख किया गया है.

  • आप अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की टियर 1, टियर 2 और सीबीटी परीक्षाओं की परीक्षा तारीख प्राप्त कर सकते हैं.

  • परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर ssc.nic.in पर उपलब्ध है और आप नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से इसे एक्सेस कर सकते हैं.

Ssc.nic.in Exam Calendar 2023 PDF (Upcoming Exams) 

Ssc.nic.in Exam Calendar 2023 PDF Notification Release Date Application Start Date Closing Date Exam Date
MTS (Non Technical) and Havaldar (CBIC & CBN) March 2023 March 2023 April 2023 June 2023
Selection Post Phase XI April 2023 April 2023 May 2023 July 2023
Head Constable (Ministerial) May 2023 June 2023 July 2023 September 2023
Constable (Driver) May 2023 May 2023 June 2023 August 2023
Head Constable (AWO/TPO) in Delhi Police June 2023 June 2023 July 2023 September 2023
Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator June 2023 June 2023 July 2023 August 2023
SI (Delhi Police & CAPF) July 2023 July 2023 August 2023 September 2023

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news